Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन परख ऐप पर दर्ज होगी निरीक्षण रिपोर्ट

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के सहयोग से जिले में अवैध खनन, परिवहन

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

: सालरिया बावड़ी में अक्षय तृतीया पर अभिजीत मुहूर्त में अपने नवग्रह परिवार के साथ विराजमान हुए शनिदेव

Aditi News Team

Wed, Apr 30, 2025
सालरिया बावड़ी में अक्षय तृतीया पर अभिजीत मुहूर्त में अपने नवग्रह परिवार के साथ विराजमान हुए शनिदेव सुसनेर/30 अप्रैल,जनपद सुसनेर की ग्राम पंचायत सालरिया बावड़ी में बने भव्य मंदिर निर्माण एवं शनिदेव एवं नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले श्याम सिंह साल रिया , नारायण सिंह बायरा,लाल सिंह,रामलाल भक्त जी,शिवनारायण,मेहरबान सिंह ,नारायण सिंह चौकीदार बायरा,प्रकाश सिंह,मुकेश , डॉक्टर गोपाल एवं पंडित भरत शर्मा आदि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से आज अक्षय तृतीया के अभिजीत मुहूर्त मे शनिदेव की मूर्ति लाल सिंह गोशाला अध्यक्ष , चंद्रग्रह के डॉक्टर महेश जैन सुसनेर, सूर्य ग्रह जितनारायण साल रिया,बुध ग्रह नरवर सिंह पटपड़ा,शुक्र ग्रह रामलाल भगतजी, राहु ग्रह कालू सिंह लोधा खेड़ी,,मंगल ग्रह बालू सिंह सालरिया, केतु ग्रह शिवसिंह सालरिया, बृहस्पति ग्रह एलकार सिंह मैनपुर, गणेश जी मूर्ति चैन सिंह खोयरिया, शनिदेव का झंडा मुकेश विश्वकर्मा एवं शनिमहाराज की आरती नटवर सिंह मैनपुर के मुख्य यजमान एवं शनि महाराज मुख्य कलश शंकर सिंह पटपड़ा, सूर्य ग्रह कलश गोवर्धन सिंह पटेल सालरिया,चंद्र ग्रह कलश भाव सिंह कादमी,मंगल ग्रह कलश गोपाल सरपंच फरसपुरा,बुध ग्रह कलश परबत सिंह, सालरिया, बृहस्पति ग्रह कलश डॉक्टर चतर सिंह ननोरा,शुक्र ग्रह कलश कालू सिंह विश्वकर्मा, सालरिया, राहु ग्रह कलश राम सिंह लोधाखेड़ी,केतु ग्रह कलश गोपाल सिंह सालरिया,गणपति ग्रह कलश सुजान सिंह सालरिया आदि ने नवग्रह देवताओं के कलश चढ़ाएं एवं , शनि ग्रह चतर सिंह लोधा खेड़ी, डॉक्टर जितनारायण सालरिया,,सज्जन सिंह सरपंच ननोरा,मेहरबान सिंह सालरिया एवं कमल सिंह बायरा की और से छोटे कलश की स्थापना व शिव मंदिर में ठाकुर दीप सिंह राठौड़ पीपलोन की और से घंटा स्थापना कर सभी भक्तों ने भगवान शनिदेव को उनके नवग्रह परिवार के साथ मंदिर में विराजमान किया साथ ही शनिदेव मंदिर एवं नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में चल रहें 21 कुंडिय शिवशक्ति महायज्ञ की यज्ञाचार्य पंडित केदारदत्त व्यास हिम्मतगढ़ राजस्थान एवं उपाचार्य पण्डित मांगीलाल व्यास सरखेड़ी राजस्थान के सानिध्य में अक्षय तृतीया के अभिजीत मुहूर्त में पूर्णाहुति हुई और अन्त में क्षेत्र के सभी भक्तों ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की । शनि एवं नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुसनेर विधायक भैरू सिंह बापू, जनपद सुसनेर के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार शाक्य, गो अभयारण्य के प्रबंधक शिवराज शर्मा, कालवा बालाजी से दिनेश कुमार जैन,शिव लाल, गोभक्त नारायण सिंह पटपड़ा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित सालरिया,लोधाखेड़ी,कादमी, पटपड़ा, मेनपुर, लक्ष्मीपुरा, श्यामपुरा, ननोरा, बायरा, मालवाड़ा, गुराडिया, मैना देहरिया सहित सुसनेर जनपद क्षेत्र के हजारों भक्तों ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया ।

Tags :

जरूरी खबरें