Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: साक्षात नन्दी बाबा परबतसर के लोक अभियोजक के कार्यालय पर पहुंचे न्याय की गुहार करने- शिवराज शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,ग्वाल सेवा संघ

Aditi News Team

Mon, Aug 18, 2025
साक्षात नन्दी बाबा परबतसर के लोक अभियोजक के कार्यालय पर पहुंचे न्याय की गुहार करने- शिवराज शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,ग्वाल सेवा संघ सुसनेर,परबतसर,जयपुर/- देवताओं की भी देवता कही जाने वाली भगवती गोमाता एवं उनके वंश नन्दी बाबा जो भगवान भोले बाबा के प्रिय भक्त है , वे विगत दिनों परबतसर में वीर तेजाजी पशु मेले में उनके ही गोवंश भाई नन्दी बाबाओं को अनैतिक रूप से परिवहन कर ले जाने के विरोध में जिन गौसेवकों को झूठे मुकदमे में फंसाया गया था उन्हें बचाने एवं गोवंश के संरक्षण के लिए ब्राह्मण परिवार में जन्मे परबतसर के अपर लोक अभियोजक विनोद बागड़ा जी के ऑफिस में आज प्रातः न्यायालय खुलने से पहले अपने वंश एवं उनकी रक्षा करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन देने वाली साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती एवं अन्य गो सेवको को न्याय दिलाने के लिए उनके कार्यालय में पहुंचे । श्री बागड़ा ने बताया कि मेरे कार्यालय में कभी भी कोई भी नंदी बाबा नहीं पधारे लेकिन आज प्रातः ही आप मेरे कार्यालय में विराजमान हो गए जो मेरे लिए भी आश्चर्य जनक घटना थी । गौरतलब है कि विगत 13 अगस्त को परबतसर के पशु मेले में क्षमता से अधिक गोवंश का परिवहन करने के विरोध में गो सेविका साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती दीदी एवं कुछ गोभक्तो पर राजनेताओं के दबाव पर आकर लाठी चार्ज कर उनपर मुकदमे दर्ज कर 03 दिन का लगातार राजकीय अवकाश के कारण सभी गो सेवकों को पुलिस अभिरक्षा में रखा था और आज सोमवार न्यायालय का कार्यदिवस होने के कारण साक्षात नन्दी बाबा अपने गोवंश के संरक्षण एवं उनकी रक्षा करने वाले गो साध्वी एवं गो सेवकों को न्याय दिलाने के लिए स्वयं अपर लोक अभियोजक के कार्यालय पहुंच गए क्योंकि हमारे सभी पुराणों एवं शास्त्रों में भी गो एवं ब्राह्मण को एक दूसरे का पूर्वक माना है अर्थात ब्राह्मण एवं गो दोनों के बिना हवय(यज्ञ) नहीं हो सकता इसलिए साक्षात् नन्दी बाबा उनके कार्यालय पर पहुंचे और आज परबतसर न्यायालय ने सभी 17 गो सेवकों की जमानत दे दी ।

Tags :

जरूरी खबरें