Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: अभय के अनशन को श्री सोनी ,पटेल ने जूस पिलाकर तुड़वाया l और कहा हम भी साथ में है मां नर्मदा नदी से रेत और शराब नहीं बिकने देंगे 

Aditi News Team

Sat, May 17, 2025
अभय के अनशन को श्री सोनी ,पटेल ने जूस पिलाकर तुड़वाया l और कहा हम भी साथ में है मां नर्मदा नदी से रेत और शराब नहीं बिकने देंगे  नरसिंहपुर शुकवार बरमान (रेत घाट) में पूर्व भाजपा राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी (बाबूजी) तेंदूखेड़ा विधायक मुलायम सिंह जी पटेल ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे वरिष्ठ पत्रकार,अभय वाणी के संपादक श्री अभय वानगात्री हिंदुस्तानी जी को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया माननीय कैलाश सोनी (बाबूजी) ने उक्त अवसर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज माननीय प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा अवैध रेत खनन का मामला उठा जिस पर माननीय मंत्री जी द्वारा सभी अधिकारियों को अवैध उत्खनन रोकने के निर्देश भी दिए माननीय मंत्री जी ने अवैध रेत खनन करने वालो पर सख्त एक्शन लेने की बात भी कही है* उक्त अवसर पर बुद्धि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष , पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह जी के पुत्र , युवा समाजसेवी राकेश प्रताप सिंह पटेल (बबलू भैया) रीछा, वरिष्ठ पत्रकार,हिंदुस्तान समाचार न्यूज ,राष्ट्रीय श्रम जीवी पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष,भागीरथ तिवारी करेली, सुभाष तेनगुरिया, समर्थ सहारा के जितेन्द्र दुबे , मनोज शुक्ला ,करेली भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी, पवन बड़कुर जी छीतापार, युवा समाजसेवी अक्षत सोनी करेली, युवा पत्रकार सु दर्शन न्यूज से रंजीत कौरव भौरझिर , प्रदीप साहू, दशरथ वंशकार,उपस्थित रहे l श्री सोनी जी ने ,अपने समर्थकों के साथ मां नर्मदा जी का पूजन कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की l

Tags :

जरूरी खबरें