Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: मंत्री राव के आवास पर हुआ श्री सुंदरकांड पाठ,गूंजे श्री रामचरित मानस के जयकारे.

Aditi News Team

Mon, Jul 28, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  मंत्री राव के आवास पर हुआ श्री सुंदरकांड पाठ,गूंजे श्री रामचरित मानस के जयकारे. धर्मनिष्ठ व कर्मनिष्ठ, महामना, पूज्य चरण, स्व.श्री राव साहब लक्ष्मी नारायण सिंह जी (राव साहब लोलरी वालों) के जन्म शताब्दी वर्ष 25 जुलाई 2025 को माननीय स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह जी के आवास लोलरी राजमार्ग में करेली नगर की अग्रणी धार्मिक संस्था युवक आध्यात्म मंडल द्वारा श्री रामचरितमानस के संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंत्री श्री राव सहित राव श्री आदित्य सिंह जी, राव श्री अनुज सिंह द्वारा श्री राम दरबार एवं पूज्य स्व.श्री राव साहब के चित्र के समक्ष पूजन अर्चन के साथ श्री सुंदरकांड पाठ का प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर मंडल के सदस्यों, कलाकारों को राव परिवार द्वारा सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान की गई। कार्यक्रम की संपन्नता पर उपस्थित विप्रजनों, आचार्य गणों का अभिनंदन किया गया। अवसर पर युवक आध्यात्म मंडल करेली द्वारा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह व राव परिवार को स्मृति स्वरूप राम दरबार की छवि भेंट की गई। इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ गायक, काय पंडा बाबा फेम बसंत दुबे सहित अजय विश्वकर्मा, अर्पित बिरथरिया, अध्यक्ष हेमंत पटैल, संदीप बिल्थरे ने अपनी स्वर लहरईयों से माहौल को धर्ममय बनाया। मौके पर युवक आध्यात्म मंडल के सभी सदस्यों सहित धर्मप्रेमी जनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार आशीष अग्रवाल, अमित जैन ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें