Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

आधे घंटे में मौके पर पहुंचा नगर पालिका अमला

गाडरवारा शहर के राजीव वार्ड में कोचर टाल के पीछे कबाड़ी की दुकान के पास की घटना

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मेगा साइंस प्रोजेक्ट FAIR के लिए महत्वपूर्ण उपकरण विकसित किया

संवाद योजना अंतर्गत विकासखंड चीचली में प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

विनम्रता, पुरुषार्थ और सेवा से ही आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है : निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज

: श्रीराम ने सभी समाजों को जोड़कर राष्ट्र निर्माण का कार्य किया है,कमलेश शास्त्री, श्रीराम कथा प्रवक्ता वागड़

Aditi News Team

Wed, Apr 23, 2025
श्रीराम ने सभी समाजों को जोड़कर राष्ट्र निर्माण का कार्य किया है,कमलेश शास्त्री, श्रीराम कथा प्रवक्ता वागड़ सुसनेर।23 अप्रैल,जनपद सुसनेर की ग्राम पंचायत सालरिया में नव निर्मित शनि देव व नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आज सप्त दिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम दिवस के अवसर पर क्रांतिकारी कथा प्रवक्ता कमलेश शास्त्री ने बताया कि राम कथा राष्ट्र कथा है और मैं एक चौकीदार की भूमिका में आप सब को जगाने आया हूं और मेरा काम है सबको जगाना अर्थात जागते रहो,,लड़ो मत,एक रहो,नेक रहो क्योंकि प्रभु श्रीराम ने सभी समाजों को जोड़कर राष्ट्र निर्माण का कार्य किया है लेकिन इस कलिकाल में आपस में जाति पाती के चक्कर में पडकर आपस में लड़ रहें है और वोट के लालची एवं विधर्मी हमें आपस में लड़ाकर हमें ही नार रहें है और अब तो विधर्मी हमारा धर्म पूछकर गोली मार रहें है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण जम्मू कश्मीर के पहलगांव की आतंकी घटना है जिसमें हिन्दू समाज के सैलानियों को उनका धर्म पूछकर उनको गोली मारी है हमारे लिए यह एक बड़ा सबक है और इसके लिए सकल सनातन समाज को जाति पाति से ऊपर उठकर संगठित होना होगा क्योंकि अपने आप को सहिष्णु मानने वाले धर्म पूछकर फल खरीदने वालों को तो साम्प्रदायिकता की संज्ञा देंगे और धर्म पूछकर गोली मारने वालों को वे सहिष्णु बताएंगे इसलिए हमें दोगले चरित्र वालो से सजग एवं सतर्क रहकर संगठित होने की आवश्यकता है और भगवान राम एवं कृष्ण ने हमें जो संदेश दिया है कि सनातन में सब एक है केवल चार वर्ण समाज को चलाने के लिए बने है न कि एक दूसरे को ऊंचा नीचा दिखाने के लिए इसलिए हमें जाति पाति से ऊपर उठकर संगठित होने की आवश्यकता है और उसके लिए श्रीराम कथा रूपी गंगा स्वयं आपके पास आई है क्योंकि भगवान शंकर श्रीराम कथा की महिमा बताते हुए पार्वती को कहते है कि इस संसार में दो गंगा है जिसमें से एक तो मैरी जटा से निकली है और उसमें स्नान के लिए भक्त को उसके पास जाना पड़ता है लेकिन दूसरी रामकथा रूपी गंगा स्वयं भक्त के पास आती है और एक अच्छे समाज निर्माण के लिए ही कथा रूपी यह गंगा सात दिनों के लिए आपके पास स्वयं सालरिया बावड़ी आई है जो आपके काम,क्रोध,लोभ,मोह,वासना आदि सभी प्रकार के विकारों को दूर करती है क्योंकि व्यक्ति की शारीरिक व्याधि तो किसी चिकित्सालय के माध्यम से ठीक की जा सकती है लेकिन शरीर एवं मन के आंतरिक विकारों को तो रामकथा रूपी औषधालय से ही ठीक किया जा सकता है । गौरतलब है कि सुसनेर जनपद के सालरिया बावड़ी में विगत कई वर्षों से क्षेत्र के विभिन्न समाज के आर्थिक सहयोग से क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से एक सुन्दर शनि एवं नवग्रह मंदिर का निर्माण हुआ है जिसकी मूर्ति प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति वैशाख शुक्ल पक्ष अक्षय तृतीया 30 अप्रैल के अभिजीत मुहूर्त में होगी जिसके प्रतिष्ठा समारोह के निमित्त 22 अप्रैल को आस पास के ग्राम से कलश यात्रा प्रारंभ हुई और 23 अप्रैल प्रातः 08 बजे से 21 कुंडिय महायज्ञ का शुभारंभ यज्ञाचार्य पंडित केदारदत्त व्यास हिम्मतगढ़ राजस्थान एवं पण्डित मांगीलाल व्यास सारखेड़ी राजस्थान के सानिध्य में हेमाद्रि संकल्प,दश विधि स्नान ,नंदी मुख जल यात्रा एवं मंडप प्रवेश एवं बागड़ क्षेत्र के सामाजिक समरसता के पुरोधा एवं क्रांतिकारी श्रीराम कथा प्रवक्ता कमलेश शास्त्री डूंगरपुर के मुखारविंद से सप्त दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ ।

Tags :

जरूरी खबरें