Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के सहयोग से जिले में अवैध खनन, परिवहन

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

: गाडरवारा,ताज कृपा दरबार में वार्षिकोत्सव उर्स सम्पन्न,ताजुल औलिया की सौवीं पुण्य तिथि शताब्दी पर विशेष आयोजन 

Aditi News Team

Tue, Aug 19, 2025
गाडरवारा,ताज कृपा दरबार में वार्षिकोत्सव उर्स सम्पन्न,ताजुल औलिया की सौवीं पुण्य तिथि शताब्दी पर विशेष आयोजन  गाडरवारा अदिति न्यूज सतीश लमानिया। नगर में खेरापति मठ और चांदशाह दादा के साथ ही साथ सर्व धर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत एक और स्थली स्थानीय ताज कृपा दरबार में प्रतिवर्ष अनुसार वार्षिकोत्सव उर्स प्रभाकरराव डहाके अध्यक्ष श्री ताज दरबार बाकी नागपुर तथा प्रधान मुखिया ताज कृपा दरबार गाडरवारा के मार्गदर्शन में और संस्थापक नासिर मासाब के व्दारा स्थापित परम्परा के अनुसार जनाब अल्लामा कारी इसराईल साहब करेली वाले की उपस्थिति में सुसंपन्न हुआ । उल्लेखनीय है कि भारत में जन्मे पहले सूफी संत ताजुल औलिया की शताब्दी पुण्य तिथि वर्ष है । कार्यक्रम के प्रथम चरण में दरबार क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध देव स्थान शिव डमरू घाटी में वैदिक पध्दति से पूजा अर्चना फूल माला, इत्र चंदन महाप्रसाद वितरण दरबारी चरण जनो ने किया । व्दितीय चरण में संध्या समय नासिर मासाब संस्थापक के व्दारा स्थापित परम्परा के अनुसार उत्साह और उमंग के साथ समकालीन परम हंसी संतो सरकार ताजुल औलिया नागपुर, दादाजी केशवानंद धूनी वाले, शिरडी के साई बाबा, शेगांव के गजानन महाराज, देवी भक्त रामकृष्ण परमहंस सहित देश के बाबन प्रमुख संत जनो को फूल माला, सेहरा बंदी, चंदन, अर्पित करने के बाद करेली से पधारे मोलाना कारी साब करेली नै सरकार ताजुल औलिया की शान में गीत गायन पेश करते हुए देश में अमन, चैन, शांति, समृद्धि आरोग्यता के साथ मानवीय मूल्यों के हितार्थ प्रार्थना की गई । अंतिम श्रृंखला में विशाल भंडारे मै दरबारी क्षेत्र के बच्चों के अलावा नगर के सैकड़ों की संख्या श्रध्दालुओं, शुभचिंतकों व सभी वर्गों के लोगों शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की जिसमें प्रमुख रूप से शिवाकांत मिश्रा नगरपालिका अध्यक्ष, मिनेन्द्र डागा, सुरेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र गूजर, खेरापति मठ के प्रमुख विमल गुप्ता, रफीक साब एडवोकेट, लखन पटैल, मनोज पटैल, राजेश शर्मा गुट्टी, किसान नेता पवन पटैल, शिवानंद जी अनुयायी परेश शर्मा, यशवंत राव नायक, गिरिराज अग्रवाल जय मोहन शर्मा, संजय पटेल के अलावा सैकड़ों लोगों ने भावप्रवण होकर कार्य क्रम में शामिल होकर शोभा बढाई। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दरबारी सर्व श्री महेश नेमा, टनटू दादा जी प्रधान अर्चक, अशोक मोलासरिया, सुरेन्द्र सोनी, परषोतम पलोड, हेमन्त परचानी , रूपेश परचानी, विमलेश प्रजापति आमगांव, एम एस मेहरा बडे बाबू रिंकू सोनी पिपरिया, अखिलेश चौरसिया, अशोक झारिया, राजकुमार साहु, रामकृष्ण सेन महेंद्र महाराज भटेरा, आदि ने सराहनीय प्रयास किया । सभी आगन्तुकों, सहयोगीयो के लिए दरबार ने आभार प्रकट किया है , इस कार्यक्रम की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है ।

Tags :

जरूरी खबरें