Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

"हर घर तिरंगा" अभियान के शुभारंभ पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश की हुई भव्य स्थापना,

ग्राम खुलरी में सांसद एवं विधायक ने किया 1.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे गए

लगातार बारिश के कारण श्रीनगर–तरवारा मार्ग स्थित पुलिया के ऊपर पानी आने से सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरते

: सब जेल सिहोरा में विशेष वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Sat, May 3, 2025
सब जेल सिहोरा में विशेष वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर का हुआ आयोजन सिहोरा: आज दिनांक 03.05.2025 को माननीय उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर के सौजन्य से मध्यप्रदेश की अन्य जेलों के साथ ही सब जेल सिहोरा में बंदियों के उपचार हेतु विशेष वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता हेतु विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमान सुधांशु सिन्हा एवं प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमान श्याम सुंदर झा ने किया तथा बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता से सम्बंधित विस्तार से जानकारी दी एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर से आये डॉ. सिद्धांत जैन(मेडिसिन विभाग),डॉ.राज कुलारिया(अस्थि रोग), डॉ.देवांश अवस्थी (चर्म रोग),डॉ.शुभांशु (मनोरोग), डॉ.धीरेंद्र कुमार पवांर (कैंसर),डॉ.निमिष जिंदल (ईएनटी), डॉ.विवेक कुशराम(सर्जरी रोग) एवं सिविल अस्पताल सिहोरा से आये डॉ. सुनील लटियार(दन्त रोग), डॉ.आर.पी.त्रिपाठी (मेडिसिन) एवं डॉ. ईश्वर सिंह ठाकुर(अस्थि रोग) सहित 10 चिकित्सक विशषज्ञों की टीम एवं टेक्नीशियन द्वारा समस्त 68 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित उपचार देकर दवा वितरित की गईं। शिविर में लीगल पैनल से एड. दिलावर सिद्दकी ,एड.कमलेश सोनी एवं जेलर दिलीप नायक सहित जेल स्टॉफ उपस्थित थे जेलर दिलीप नायक द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर माननीय उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति को विशेष साधुवाद दिया। उल्लेखनीय है कि माननीय उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने के लिये समस्त केंद्रीय एवं जिला जेलों के साथ केवल सब जेल सीहोर एवं सब जेल हटा को जुड़ने के निर्देश प्राप्त हुए थे। सभी बंदियों द्वारा शिविर का लाभ लिया गया एवं शिविर का संचालन श्रीमती भारती सिंह जेल प्रहरी द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें