Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान, आमजनों की सुरक्षा को लेकर चाकचौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, शरारती तत्वों पर रहेगी पैनी नजर, शांति भंग करने वालों के विरूद्ध की जावेगी कठोर कार्यवाही।

Aditi News Team

Mon, Dec 30, 2024
नरसिंहपुर,आगामी नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान, आमजनों की सुरक्षा को लेकर चाकचौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, शरारती तत्वों पर रहेगी पैनी नजर, शांति भंग करने वालों के विरूद्ध की जावेगी कठोर कार्यवाही। आगामी नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए नरसिंहपुर पुलिस द्वारा दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाकर नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जावेगी साथ ही फिक्स प्वाइन्ट के साथ-साथ पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग भी की जा रही हे। जिला अंतर्गत आमजनों की सुरक्षा को लेकर चाकचौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था। शरारती तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर :-जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाकर थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार भ्रमण कर असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों पर सतत निगरानी रखी जा रही है साथ ही विभिन्न संवेदनशील स्थानों में फिक्स प्बाईन्ट लगाकर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की डियूटी लगायी गयी है। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लगातार वाहन चैकिंग, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, सार्वजनिक स्थलों की भी सर्चिंग की जा रही है एवं बाहर से आने-जाने वालों एवं संदिग्घों पर भी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही संपूर्ण जिला अंतर्गत हुड़दंग करने वालों एवं शांति भंग करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावेगी।

Tags :

जरूरी खबरें