Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: शिवपुरी नगर पालिका परिषद की कार्य-प्रणाली में अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई नगरीय प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर तीन सीएमओ निलंबित

Aditi News Team

Sat, Aug 30, 2025
शिवपुरी नगर पालिका परिषद की कार्य-प्रणाली में अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई नगरीय प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर तीन सीएमओ निलंबित नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने नगरीय निकायों की कार्य-प्रणाली में अनुशासनहीनता एवं अनियमितता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद, शिवपुरी के वर्तमान मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) ईशांक धाकड़ तथा पूर्व सीएमओ शैलेष अवस्थी एवं केशव सिंह सगर को निलंबित कर दिया है।   उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद, शिवपुरी का गठन अगस्त-2022 में हुआ था। तब से लेकर अब तक कार्यालयीन अव्यवस्था, कार्यों में लापरवाही और जवाबदेही की कमी स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई है। प्राप्त शिकायतों एवं शिवपुरी कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर यह पाया गया कि इन तीनों अधिकारियों द्वारा कार्यालय व्यवस्था सुधारने के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की गई। इसके चलते निकाय में अराजकता एवं अविश्वास का वातावरण निर्मित हुआ।   आयुक्त श्री भोंडवे द्वारा तीनों सीएमओ को निलंबित कर दिया गया है। ईशांक धाकड़ (वर्तमान सीएमओ) को निलंबन अवधि के दौरान संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन कार्यालय, ग्वालियर मुख्यालय पर उपस्थित रहने के लिये निर्देशित किया गया है। वहीं शैलेष अवस्थी तथा केशव सिंह सगर (पूर्व सीएमओ) को निलंबन अवधि के दौरान संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन कार्यालय, इंदौर मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। तीनों अधिकारियों को इस दौरान जीवन निर्वाह भत्‍ते की पात्रता होगी। श्री भोंडवे ने स्पष्ट किया है कि नगरीय निकायों में सुशासन, पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसी कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें