Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

67 हजार 450 रूपये, 8 मोबाईल, 1 कार, 2 दुपहिया वाहन जप्त

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

: सांगई मे जल संरक्षण पर विद्यार्थियों ने बनाये पोस्टर 

Aditi News Team

Wed, Nov 27, 2024
सांगई मे जल संरक्षण पर विद्यार्थियों ने बनाये पोस्टर  गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला मे राज्य शिक्षा के निर्देशानुसार जल संरक्षण पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गईं। प्रतियोगिता मे छात्र छात्राओं ने जल संरक्षण पर कार्डशीट पर आकर्षक पोस्टर एवं चित्र बनाकर जल का महत्त्व बताया। इस आयोजन मे शाला के माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण पर उपयोगी जानकारी देते हुए जल की बर्बादी रोकने के उपाय बताये। कार्यक्रम मे छात्रा चांदनी कहार एवं अंकिता धानक ने कहा कि हमें जल का संरक्षण करना जरुरी है नहीं तो भविष्य मे समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव, अतिथि शिक्षक श्रीमति रानू यादव ने भी छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। प्रतियोगिता मे अनीता केवट, लक्ष्मी केवट, पूजा धानक, हेमवती धानक, रक्षा केवट, मनीष केवट एवं अजय केवट सहित अनेक छात्र छात्राओं ने सहभागिता की।

Tags :

जरूरी खबरें