Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा में स्वावलंबी भारत का आधार बना तेजस्वी मेला

Aditi News Team

Sat, Apr 26, 2025
स्वावलंबी भारत का आधार बना तेजस्वी मेला (गाडरवारा) मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल पढ़ाई के साथ साथ विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजस्वी प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया है। तेजस्वी प्रोजेक्ट से जुड़ रहे विद्यार्थी छोटे-छोटे कौशल से जुड़कर बड़े कमाल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश के कई स्कूलों में तेजस्वी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विद्यालयो के द्वारा प्रोडक्ट तैयार कर प्रदर्शित किये जा रहे हैं । इन प्रोडक्ट्स में विद्यार्थियों की मेहनत नवाचार और काम करने की लगन नजर आ रही है। हर साल स्कूलों में कुछ विद्यार्थियों को इस योजना के साथ जोड़कर थोड़ी सी आर्थिक मदद देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। छात्रों को बताया जा रहा है कि वह खुद को कैसे आगे बढ़ सकते हैं और हुनरमंद बन दूसरे लोगों को भी काम करने का मौका दे सकते हैं। इसी क्रम में गत दिवस विकासखंड चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय में तेजस्वी कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग एवं उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग एवं निर्देशों के परिपालन में तेजस्वी मेले से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई।इस मेले में विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की मानसिकता एवं इक्कीसवीं सदी के कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से मेले का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदेश में विद्यार्थियों ने न केवल अपने कौशल का प्रदर्शन किया बल्कि एक छोटे से आइडिया से रोजगार पर प्रोडक्ट के रूप में कैसे बदलें यह भी बताया यह कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, सार्थक अवसरों को पहचाना, उनका हल ढूंढना एक छोटे से विचार को स्वरोजगार के रूप में देखने की क्षमता को विकसित कर रहा है। मेले में आगंतुक व्यवसायी अतिथियों में के एल साहू, डॉ चंद्रकांत गुप्ता, श्रेयश ताम्रकार तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक डी के पटेल ने अपने उद्बोधन में समय की सदुपयोगिता, व्यापारपरक दृष्टिकोण, उचित अवसरों को पहचानना, कम लागत में श्रेष्ठतम प्रोडक्ट निर्माण, उचित प्रचार प्रसार, तथा व्यवसाय से संबंधित अन्य मुख्य बिंदुओं का समावेश किया। आगंतुक व्यवसायिक अतिथियों द्वारा प्रत्येक स्टाल का अवलोकन कर, विद्यार्थियों से प्रोडक्ट की जानकारी, उन प्रोडक्ट उपयोगिता, बनाने में लगा समय, उनकी लागत राशि की जानकारी लेकर उनके द्वारा विभिन्न स्टालों से प्रोडक्ट क्रय भी किये। इस मेले में प्रथम स्थान पर क्रिएटिव माइंड, द्वितीय स्थान पर स्टडी स्क्वॉड एवं तृतीय स्थान लर्निंग लीडर टीम ने प्राप्त किया। मेले के आयोजन में विद्यालय की तेजस्वी प्रभारी सुलेखा शर्मा, विद्यालय के प्राचार्य भूपेश ठाकुर, हेमंत शुक्ला, सत्यम ताम्रकार, शिवम नागा तथा शालेय स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विनीत नामदेव तथा आभार प्रदर्शन शिक्षिका रजनी सराठे द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि इस तेजस्वी मेले में उत्कृष्ट विद्यालय की 46 टीमों के 267 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर सीड मनी प्राप्त की। इस मेले का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी ए के व्यौहार के मार्गदर्शन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी चीचली के निर्देशन में पूर्ण हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें