Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: आधारकार्ड के जनक सुनील जायसवाल को नई दिल्ली में मिला सम्मानःकलचुरी समाज ने दी शुभकामनाएं,

Aditi News Team

Sun, Dec 29, 2024
रिपोर्टर अवधेश चौकसे  आधारकार्ड के जनक सुनील जायसवाल को नई दिल्ली में मिला सम्मानःकलचुरी समाज ने दी शुभकामनाएं, सालीचौका नरसिंहपुरः गत दिवस पांच सितारा होटल हयात रिजेंसी नई दिल्ली में, आधार कार्ड के जनक सुनील जायसवाल इंदौर को दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित “प्राईड ऑफ सेन्ट्रल इंडिया 2024 सीजन-4” में “प्रमोटर ऑफ आधार कार्ड इशू बाय गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एंड ऑपरेटेड बाय यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नई दिल्ली” से नवाजा गया। इस खास अवसर पर, केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में सुनील जायसवाल को यह सम्मान प्रदान किया। श्री यादव ने कहा, “भास्कर उन लोगों को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ा रहा है, जिन्होंने बड़े-बड़े काम किए हैं, लेकिन जिन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित प्लेटफार्म नहीं मिल पाता है।” दैनिक भास्कर समाचार पत्र के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर पवन अग्रवाल , नेशनल एडिटर नवनीत गुर्जर, और मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमित मोदी भी इस सम्मान समारोह में उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी को आधारायण-ग्रंथ नामक किताब भेंट की गई, जिसमें आधार कार्ड के जन्म की कहानी प्रस्तुत की गई है।श्री जायसवाल को सम्मानित किए जाने पर कलचुरी समाज व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Tags :

जरूरी खबरें