Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा सायबर सेल द्वारा तलाशे गये गुम हुए 151 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रूपये हैं, मोबाईल धारको को किये गए वापस 

Aditi News Team

Thu, Jul 24, 2025
गुम मोबाईल तलाश कर खुशी लौटाने का जबलपुर पुलिस का प्रयास  📱पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा सायबर सेल द्वारा तलाशे गये गुम हुए 151 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रूपये हैं, मोबाईल धारको को किये गए वापस    पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध/शहर) श्री आनंद कलादगी के निर्देशन में गुम हुये मोबाईल तलाशे जा रहे है।   आज दिनांक 23/07/2025 को पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध/शहर) श्री आनंद कलादगी, अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा की उपस्थिति में CEIR PORTAL के माध्यम से जबलपुर पुलिस द्वारा तलाशे गये गुम हुए 151 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रूपये हैं, मोबाईल धारको को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वापस किये गए।   इसके अतिरिक्त सायबर फ्रॉड संबंधी प्राप्त विभिन्न शिकायतों में वर्ष 2025 में लगभग 85 लाख रूपये आवेदकों को रिफण्ड/होल्ड कराये गये है।   सायबर सेल जबलपुर द्वारा लगातार सायबर जागरूकता संबंधी आयोजन किये जा रहे है, वर्तमान वर्ष 2025 में प्रत्येक माह सायबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिको व स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्रा को सायबर संबंधी आपराधो से बचने के उपायो से अवगत कराया गया। इस प्रकार वर्तमान वर्ष में कुल 19 संस्थानों जिनमें स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संस्थान सम्मिलित है, में जाकर सायबर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये गये है।   पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के द्वारा आम नागरिकों से अपील की है कि सायबर फ्रॉड से संबंधित व गुमें हुए मोबाईल की शिकायत संबंधित थाने में करने के साथ साथ सायबर फ्रॉड संबंधी शिकायत हेतु नेशनल सायबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 व वेबसाईट www.cybercrime.gov.in एवं गुम हुए मोबाईलो कि शिकायत हेतु वेबसाईट www.ceir.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करे।   *उल्लेखनीय भूमिका* - उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री उदयभान सिंह बागरी तथा थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा व प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक भूपेंद्र आर्मों के मार्ग दर्शन में गुम हुए मोबाईल की तलाश करने में सायबर सेल के उप निरीक्षक नीरज सिंह नेगी एवं उप निरी. कपूर सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक राजा अजिताय मिश्रा, अरविन्द सूर्यवंशी, मनोज चौधरी, जितेन्द्र राउत, अनिल सिंह, अजय सिंह, पवन डेहरिया, रत्नेश एवं महिला आर. रक्षा साहू, अर्पिता सिंह व पूनम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की हैं।

Tags :

जरूरी खबरें