Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों की ली बैठक, पूर्व में कार्यवाही के सम्बंध में दिये गये निर्देशों की, की समीक्षा

Aditi News Team

Thu, Nov 28, 2024
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों की ली बैठक, पूर्व में कार्यवाही के सम्बंध में दिये गये निर्देशों की, की समीक्षा पूर्व में दिये गये निर्देशों की समीक्षा कर कहा एैसे अपराधी जिनके 2 या 2 से अधिक अपराध हैं, तथा सक्रीय गुण्डा बदमाश केे विरूद्ध उनके अपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये सभी के विरूद्ध की जावे प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही बीट में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को सक्रीय गुण्डा बदमाशों एवं पकड़े गये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों पर निगाह रखने हेतु किया जाये नामजद गम्भीर मामलों में फरार आरोपियों पर ईनाम उद्घोषित कराने तथा टीम बनाकर फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु किया आदेशित   पुलिस कन्ट्रोलरूम में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति सोनाली दुबे की उपस्थिति में जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गयी। आपके द्वारा पूर्व में आदेशित किया गया था कि एैसे अपराधी जिनके 2 या 2 से अधिक अपराध हैं, तथा सक्रीय गुण्डा बदमाश के विरूद्ध उनके अपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये 129 बी.एन.एस.एस. (110 जा.फौ.) एवं 126/135 (3) बी.एन.एस.एस (107/116 जा.फौ.) कार्यवाही करते हुये जिनके द्वारा बंध पत्र का उल्लंघन किया गया है उन सभी के विरूद्ध धारा 141 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (122 जा.फौ.) के तहत कार्यवाही की जाये, जिसकी समीक्षा की गयी तथा अग्रिम कार्यवाही के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके साथ ही बीट में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को सक्रीय गुण्डा बदमाशों एवं पकड़े गये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों पर निगाह रखने हेतु नामजद करने हेतु आदेशित करते हुये गम्भीर मामलों में फरार आरोपियों पर ईनाम उद्घोषित कराने तथा टीम गठित कर फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें