Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: नरसिंहपुर,छात्रावासों का औचक निरीक्षण एवं राजस्व महाभियान की समीक्षा

Aditi News Team

Thu, Jul 25, 2024
छात्रावासों का औचक निरीक्षण एवं राजस्व महाभियान की समीक्षा नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने मुंगवानी एवं गोरखपुर में आदिवासी छात्रावास का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती पटले ने इन छात्रावासों में रह रही छात्राओं से बात की।उन्हें आज मिलें नाश्ते एवं भोजन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में जाकर खाद्य सामग्री को भी देखा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छात्रावासों में पौधरोपण भी किया। इसके उपरांत गोरखपुर पंचायत भवन में राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत समीक्षा बैठक ली। राजस्व महाअभियान में नामांतरण, नक्शा तरमीम, बटांकन, अभिलेख दुरूस्ती जैसे अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने गोरखपुर में ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्यायें सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि उनके आधार मोबाइल से लिंक नहीं हुए हैं।इस पर कलेक्टर श्रीमती पटले ने यहाँ आधार कैम्प लगाने के निर्देश मौक़े पर मौजूद अमले को दिये।

Tags :

जरूरी खबरें