Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: ग्राम गुरैया के सौम्यदीप विश्वकर्मा का सुयश

Aditi News Team

Sat, May 3, 2025
ग्राम गुरैया के सौम्यदीप विश्वकर्मा का सुयश अत्यंत हर्ष का विषय है कि ग्राम गुरैया जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.) निवासी विश्वकर्मा बढ़ई समाज संगठन के अध्यक्ष श्री लेखराम विश्वकर्मा के पोते और सर्व विश्वकर्मा समाज संगठन, भोपाल के प्रदेशाध्यक्ष श्री विनोद विश्वकर्मा के सुपुत्र सौम्यदीप विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा केट एक्जाम में 99.55 % के साथ आईआईएम अहमदाबाद में प्रवेश प्राप्त किया है। देश भर में संपूर्ण विश्वकर्मा समाज का नाम रोशन करने पर सौम्यदीप और उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। इसके पूर्व सौम्यदीप के बड़े भाई मानसदीप का भी आईआईटी में चयन हो चुका है। इस सफलता पर विश्वकर्मा समाज संगठन के समस्त पदाधिकारियों जैसे शिशिर विश्वकर्मा, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, डॉ.चंद्रकांत मालवीय, आकाश विश्वकर्मा, श्री हरिराम मालवीय, श्री रविशंकर मालवीय जी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Tags :

जरूरी खबरें