Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: बिजली कटौती से नल जल,योजना ठप्प एक सप्ताह से लोग हो रहे परेशान,पनप रहा आक्रोश

Aditi News Team

Fri, Jul 25, 2025
बिजली कटौती से नल जल,योजना ठप्प एक सप्ताह से लोग हो रहे परेशान,पनप रहा आक्रोश रिपोर्टर अनिल जैन सिहोरा.. मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सिहोरा डिवीजन के अंतर्गत संचालित गोसलपुर डीसी के अंतर्गत आने वाले अनेक ग्रामों में पिछले एक सप्ताह से बिजली कटौती परेशानी का सबब बनी हुई है बिजली की दिनभर आबाजाही से जहां एक ओर विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं वहीं विद्युत पर आश्रित व्यापार पूरी तरह ठप्प हो गए हैं पंच नरेश पटैल अमिय परिहार ने बताया की बिजली कटौती के चलते गांव की नल जल योजना पूरी तरह ध्वस्त हो गई है गांव के 20 वार्डों में नल जल योजना के तहत ठीक ढंग से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे गांव मे आक्रोश पनप रहा है ग्राम के प्रदीप दुबे कमल पटेल आदर्श चौहान राजा दुबे वीरेंद्र सिंह ठाकुर रितुराज दुबे राहुल तंतुवाय राजा दुबे बहादुर सिंह परिहार ओम प्रकाश सेन बलराम पटैल गट्टी सोनी ने बताया की यह बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबक बनी हुई है बारिश के मौसम में बिजली कटौती से रात्रि के अंधेरे में लोगों को जहरीले जीव जंतुओं का भय सताता रहता है वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती के कारण बिजली पर आश्रित धंधा व्यापार जैसे आटा चक्की अगरबत्ती कारखाना वेल्डिंग दुकान फोटोकॉपी मशीन एमपी आनलाईन आधार सेंटर सहित अन्य तरह की औद्योगिक इकाइयो में कामकाज ठप्प पड़ा हुआ है बिजली उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है की गोसलपुर में हो रही अघोषित बिजली कटौती को शीघ्र बंद किया जावे।

Tags :

जरूरी खबरें