Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

भूमि नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत मांगने के प्रकरण में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु के. ने जारी किया आदेश

नरसिंहपुर,सांक़ल रोड पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित

जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया

दिल्ली के न्यू सीमापुरी में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर इमारत गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप

आचार्य विद्यासागर जी की साधना ने दिलाई इसे विश्व में पहचान" : - निर्यापक मुनि श्री समतासागर

दिल्ली में भरभराकर गिरी इमारत,मलबे में जिंदगी की तलश : दिल्ली के न्यू सीमापुरी में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर इमारत गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप

Aditi News Team

Wed, Oct 7, 2026

सीमापुरी में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में जिंदगी की तलाश

दिल्ली के न्यू सीमापुरी में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर इमारत गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक भरभराकर गिरी इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका के बीच राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया।

सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा ने मोर्चा संभाला। प्रारंभिक कार्रवाई में 3 वाटर टेंडर और 1 इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम को मौके पर भेजा गया।

एडीओ संतोष और एसटीओ मनोज त्यागी ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात संभाले। करीब 3:50–3:51 बजे एसटीओ मनोज त्यागी ने मौके पर वरिष्ठ अधिकारी की मांग की, जिसके बाद डीओ मनीष और एडीओ दीपक भी कॉल पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई में शामिल हुए।

दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मलबे में फंसे लोगों की तलाश और राहत-बचाव में जुटी हैं। आसपास के क्षेत्र में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

फिलहाल मृतकों या घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मलबे में कितने लोग फंसे हैं और इमारत को कितना नुकसान हुआ है, इसकी विस्तृत जानकारी राहत अभियान पूरा होने के बाद सामने आएगी। शाहदरा डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा भी मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया रेस्क्यू जारी है।

Tags :

बड़ी खबर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

दिल्ली पुलिस

ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

जरूरी खबरें