Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

"हर घर तिरंगा" अभियान के शुभारंभ पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश की हुई भव्य स्थापना,

ग्राम खुलरी में सांसद एवं विधायक ने किया 1.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे गए

लगातार बारिश के कारण श्रीनगर–तरवारा मार्ग स्थित पुलिया के ऊपर पानी आने से सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरते

: हाई स्कूल प्राचार्य एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के समयमान वेतनमान के हुए आदेश,स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप का जताया आभार

Aditi News Team

Sat, Mar 22, 2025
हाई स्कूल प्राचार्य एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के समयमान वेतनमान के हुए आदेश माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप जी का जताया आभार गाडरवारा।हाई स्कूल प्राचार्य एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के समयमान वेतनमान के आदेश लोक शिक्षण संभागीय कार्यालय जबलपुर से जारी हो गए हैं,ज्ञातव्य है कि उच्च माध्यमिक शिक्षकों को 10 वर्ष पूर्ण करने पर प्रथम समयमान वेतनमान एवं 20 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर द्वितीय समयमान की पात्रता है।इस आदेश में रुकावटें आ रहीं थी जिससे शिक्षकों में आक्रोश था राज्य शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष नागेन्द्र त्रिपाठी एवं मीडिया प्रभारी सियाराम पटेल एवं जिला संयोजक सतीश नाइक के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने माननीय शिक्षा मंत्री श्री राव उदयप्रताप जी से मुलाकात की मंत्री जी ने समस्या का तत्काल निराकरण कर दो दिवस के अंदर आदेश निकालने के निर्देश दिए इसी तारतम्य में शुक्रवार देर रात को आदेश प्रसारित कर दिए गए। गोविंद बड़कुर सुशील शर्मा राजेश गुप्ता संजय सोनी विनय शर्मा शैलेन्द्र बख्शी इकबाल कुरैशी, शमीम कुरैशी,मलखान मेहरा,राजेश दुबे,वीरेंद्र राजपूत,मनीष जैन,अशोक उदेनिया, कल्पना पटेल, सुनीता तिवारी एवं सभी हाई स्कूल प्राचार्य एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों ने माननीय मंत्री जी का हृदय से आभार प्रकट किया है।

Tags :

जरूरी खबरें