Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: मध्य प्रदेश पेरा ताइक्वांडो एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न हुई जिसमें खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए चर्चा की गई 

Aditi News Team

Mon, Jun 17, 2024
मध्य प्रदेश पेरा ताइक्वांडो एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न हुई जिसमें खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए चर्चा की गई  उज्जैन,मध्य प्रदेश पेरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव विनोद जी कुशवाह एवं इंटरनेशनल रेफरी गौतम जी लश्करी ने बताया कि 13 मई 2024 को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में पेरा मध्य प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की वार्षिक मीटिंग संपन्न हुई जिसमें खिलाड़ियों के हित में निर्णय लिए गए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर में निशुल्क सुविधा मिल सके उनके आने जाने और रुकने के बारे में एवं मध्य प्रदेश के हर जिले में पेरा ताइक्वांडो का विस्तार किया जा सके यह चर्चा की गई इंटरनेशनल रेफरी गौतम जी लश्करी ने बोला कि मध्य प्रदेश में उन जिले को जोड़ा जाएगा जो जिले खिलाड़ियों के हित में काम करेंगे क्योंकि हमारी प्राथमिकता खिलाड़ियों को सुविधा एवं उनके भविष्य को बनाने की है मध्य प्रदेश पेरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव विनोद जी कुशवाहा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता मध्य प्रदेश के सभी पेरा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना है उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए खिलाड़ियों को विशेष ट्रेनिंग के कैम्प भी लगाए जाएंगे संस्था इसी स्तर पर काम कर रही है l खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरियां एवं खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप की सुविधा जो मिलती है उसमें मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को लाभ मिल सके हमारी प्राथमिकता यही रहेगी पहली बार मुरैना जिले में राज्य स्तरीय पेरा ताइक्वांडो प्रतियोगिता हो चुकी है इसमें खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ था और मध्य प्रदेश के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड एक सिल्वर मेडल अर्जित कर मध्य प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है l सभी जिले के प्रतिनिधियों ने अपना विचार रखा l वार्षिक मीटिंग में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिले मुरैना,इंदौर, मंदसौर,रतलाम, उज्जैन, देवास, धार,ग्वालियर, भोपाल,खंडवा,शाजापुर, नीमच, खरगोन, दमोह,भोपाल ,अशोक नगर जबलपुर,विदिशा, सिंगरौली, राजगढ़ जिले शामिल हुए मीटिंग में एजेंडा की रूपरेखा गगन कुरील ने रखी एवं मीटिंग सफल होने पर आभार मध्य प्रदेश के हेड कोच अभिषेक शर्मा ने दिया। पैरालंपिक एसोसिएशन फार आल डिसेविलिटी मध्यप्रदेश के चेयरमैन डा इनाम खान के द्वारा पैरा सीपी ताइक्वांडो को सभी जिलों के दिव्यांगो को जोड़ने उन्हें ताइक्वांडो की वारिकिया सिखाने के उद्देश्य है विनोद कुशवाहा को राज्य सचिव का कार्यभार सोपा है जो एक सराहनीय कदम है ।

Tags :

जरूरी खबरें