Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

: सीईओ ने शासकीय शालाओं का निरीक्षण किया,शैक्षणिक स्तर कमजोर मिलने पर शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश,एक शिक्षक लगातार तीन दिन से अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन काटने के दिए निर्देश

Aditi News Team

Mon, Aug 25, 2025
सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने विकासखंड चावरपाठा की विभिन्न शासकीय शालाओं का निरीक्षण किया शैक्षणिक स्तर कमजोर मिलने पर शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश एक शिक्षक लगातार तीन दिन से अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन काटने के दिए निर्देश नरसिंहपुर, 24 अगस्त 2025. सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने विगत दिनों जिले के विकासखंड चावरपाठा की विभिन्न शासकीय शालाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इन विद्यालयों में चल रही शिक्षण व्यवस्था का छात्र- छात्राओं से कक्षा में शैक्षणिक संवाद किया।   सीईओ जिला ने जन शिक्षा केंद्र खुरसुरु की शासकीय प्राथमिक शाला समांरिया, एकीकृत माध्यमिक शाला मढ़ेसुर, शासकीय प्राथमिक शाला गौरास का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला समांरिया में दो शिक्षक में से एक शिक्षक श्री संतोष कुमार सोनी 21 अगस्त से अनुपस्थित रहने पर वेतन काटने के निर्देश दिए। छात्र- छात्राओं के शैक्षणिक स्तर कमजोर एवं अभ्यास पुस्तिका की विधिवत जांच नहीं पाए जाने पर एक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी के निर्देश दिए। शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला मढ़ेसुर में दर्ज 92 में से 53 छात्र- छात्राओं की उपस्थिति कम मिलने एवं चार शिक्षकों में से एक अतिथि शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के शैक्षणिक स्तर संतोषप्रद नहीं पाए जाने एवं अभ्यास पुस्तिका की विधिवत जांच एवं सप्ताह के दिवस अनुसार शैक्षणिक कार्य न मिलने पर शैक्षणिक कार्य में लापरवाही पर प्राथमिक शिक्षक वहीद खान, श्री शिवपाल सिंह चौहान एवं माध्यमिक शाला में अंग्रेजी में छात्रों का स्तर कमजोर होने पर श्रीमती शशि शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।   शासकीय प्राथमिक शाला गौरास में पदस्थ दो शिक्षक श्री सुनील कुमार तिवारी, सुरेश कुमार साहू दोनों उपस्थित मिले। छात्र- छात्राओं के शैक्षणिक स्तर एवं अभ्यास पुस्तिका की विधिवत जांच पाए जाने पर, पंजी पर गुड वर्क बाय टीचर लिखाकर शिक्षकों के कार्य पर प्रसन्नता जाहिर की।   जन शिक्षा केंद्र सिहोरा की एकीकृत माध्यमिक शाला गरहा व एकीकृत माध्यमिक शाला अजंसरा का निरीक्षण किया। एकीकृत माध्यमिक शाला गरहा में छात्र- छात्राओं की दर्ज के अनुसार उपस्थिति कम एवं अभ्यास पुस्तिका पर छात्र- छात्राओं को कार्य कराकर जांच नहीं करने, कक्षा तीसरी, चौथी व पांचवीं के छात्र- छात्राओं के अंग्रेजी के शैक्षणिक स्तर कमजोर होना पाया गया। सभी प्राथमिक शिक्षकों को एवं माध्यमिक शाला में बच्चों से गणित विषय के प्रश्न पूछने पर छात्र- छात्राओं का स्तर कमजोर मिलने पर गणित शिक्षक श्री नन्द किशोर साहू को नोटिस जारी करने निर्देश दिए। एकीकृत माध्यमिक शाला अजंसरा में माध्यमिक शाला में गणित विषय पर बच्चों से सवाल नहीं बनने पर अतिथि शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी के निर्देश दिए।   कम उपस्थिति वाले विद्यालयों के संस्था प्रमुख को उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से सतत संपर्क करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा केंद्र से एपीसी श्री समीर त्यागी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें