Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

विगत 1 वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है

193 आवेदनों पर सुनी आमजनों की समस्याएं जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही है जनसुनवाई

पुलिस ने आटो सहित 10 बोरी मूंग जप्त कर 2 लाख 93 हजार 840 रु. का मशरुका जप्त किया, आरोपियों को न्यायालय में पेश किया

अर्टिका पलटी; स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

: बालाघाट जिला मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई

Aditi News Team

Tue, Apr 15, 2025
आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी अग्रवाल जी के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाना सुनिश्चित किया गया था ,उक्त कार्यक्रम के तहत बालाघाट जिला मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं एवं बाबा साहब के सिद्धांतों को समझने , व मानने वाले सभी इष्ट मित्र के साथ अंबेडकर चौक पर माल्यार्पण कर मिठाई वितरित कर नारों के साथ धूम धाम से मनाया गया। जिसमे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव जायसवाल जिला सचिव रजनीश नायडू , जिला उपाध्यक्ष शादिक कुरैशी,जिला कार्यालय प्रभारी अनिल ब्रह्मए ,पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश बघेल महिला विंग जिला उपाध्यक्ष श्रीमति प्रीति ब्रम्हए, मनोज पमनानी ,संतोष अहिगारे भरवेली प्रभारी,श्रीमती अहिगारे, वारासिवनी प्रमुख भीमसेन ठाकरे,शंभू लांजीवार, ज्ञानेश राणा ,मनोज चौहान,ओम प्रकाश जायसवाल, अधिवक्ता अंकित जैतवार नागेन्द्र कुमार पवार, रूपलाल कुतराहे सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता, समर्थक बड़ी संख्या में सम्मिलित हो डॉ भीमराव अंबेडकर जी को मल्यार्पण कर जोरशोर से उत्सव मनाया एक दूसरे को बाबा साहब की जयंती पर बधाई दी।

Tags :

जरूरी खबरें