Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: "विप्र कुलभूषण भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्योत्सव समारौह का अंतिम समारोह 07 मई को सांईखेडा में"

Aditi News Team

Sun, May 4, 2025
"विप्र कुलभूषण भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्योत्सव समारौह का अंतिम समारोह 07 मई को सांईखेडा में" गाडरवारा - सम्पूर्ण जिले में विप्र कुलभूषण,भगवान श्री विष्णु के छटवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्योत्सव समारोह मनाये जा रहे हैं यह जानकारी सर्व ब्राह्मण सभा के जिला संयोजक नगेन्द्र त्रिपाठी ने दी उन्होंने बतलाया कि 27 अप्रैल को नरसिंहपुर में सुप्रसिद्ध भजन एवं बुंदेली लोकगीत गायक कविता शर्मा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, 29 अप्रैल को श्रीधाम(गोटेगांव) के "मिनी स्टेडियम ग़ाउड" में संतों के सानिध्य विप्र कुलभूषण भगवान श्री परशुराम जी का पूजन, मंचीय कार्यक्रम सम्पन्न हुए इसी दिवस सायंकाल चीचली में जिले के गणमान्य अतिथियों के सानिध्य में भगवान श्री परशुराम जी की पूजन,अखाड़ा प्रदर्शन एवं क्षेत्र के कक्षा पांचवीं व आठवीं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया, 30 अप्रेल को प्रातः भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्योत्सव पर जिले के सभी नगरों और ग़ामीण क्षेत्रों में पूजन अर्चन हुई, गाडरवारा में पूजनोपरांत शासकीय चिकित्सालय में खिचड़ी वितरण हुआ, इसी दिवस सायंकाल बरमान के तुलसी मंदिर चौकी से शोभायात्रा पश्चात पुण्य सलिला माँ नर्मदा के तट पर भगवान श्री परशुराम एवं मां रेवा की महाआरती हुई, करेली में शोभायात्रा(राममंदिर से पुनः राममंदिर ) उपरांत राममंदिर प्रांगण में मंचीय कार्यक्रम में सेवानिवृत विप्र कर्मचारियों का सम्मान एवं भोजन प्रसादी हुई इसी दिवस नरसिंहपुर में विशाल वाहन रैली(नरसिंह मंदिर से राम मंदिर होते हुए अष्टांग चिकित्सालय के समीप समापन पर महाआरती एवं स्वल्पाहार सम्पन्न हुआ, 02 मई को गाडरवारा में आद्य गुरु शंकराचार्य जी की जयन्ती पर भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्योत्सव की श्रृंखला में रूद्र मैदान (आदर्श स्कूल ) से भव्य शोभायात्रा आरम्भ होकर पुनः रूद्र मैदान आयी जहां मंचीय कार्यक्रम अग्निपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमद् ब्रह्मऋषि श्री रामकृष्ण जी महाराज, अमरकंटक की दिव्य उपस्थिति व जिले सभी गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुए, प्राकट्योत्सव समारोह की अंतिम श्रृंखला 07 मई को सांईखेडा के प्रसिद्ध दादा दरबार प्रागंण में सायं 5:00 से आरम्भ होगी जहां भगवान श्री परशुराम जी के पूजन एवं क्षेत्र के संतों व मंदिरों में भगवान की सेवा कर रहे पुजारीगणों का सम्मान जिले के वरिष्ठजनों के सानिध्य में सम्पन्न होगा।जिला संयोजक श्री त्रिपाठी ने सभी नागरिकों से सपरिवार समारोह में अपनी उपस्थिति प्रदान कर आग्रह किया है।

Tags :

जरूरी खबरें