Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अवधि 9 अप्रैल तक बढ़ी शासन द्वारा बोनस सहित 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

Aditi News Team

Sat, Apr 5, 2025
गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अवधि 9 अप्रैल तक बढ़ी शासन द्वारा बोनस सहित 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी नरसिंहपुर। रबी विपणन वर्ष 2025- 26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए किसान पंजीयन का कार्य अब 9 अप्रैल तक बढ़ाई गई है। पहले यह पंजीयन का कार्य 20 जनवरी से 31 मार्च तक किया जाना था। शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा 175 रुपये प्रति क्विंटल के बोनस की घोषणा की गई है। इस तरह रबी विपणन वर्ष 2025- 26 में गेहूं की खरीदी शासन द्वारा 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जावेगी।   किसान जिले के 67 विपणन, वृहताकार, सेवा सहकारी समिति के अतिरिक्त समस्त प्राइवेट सीएससी, एमपी ऑनलाइन, ग्राम पंचायतों से जाकर पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा किसान स्वयं के मोबाइल में किसान एप के माध्यम से घर बैठे भी पंजीयन कर सकेंगे, इससे किसानों को पंजीयन केन्द्रों में लाईन लगाकर पंजीयन कराने से छुटकारा मिलेगा। एमपी ऑनलाइन, कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर- कियोस्क, निजी साइबर केफे भी शासन के निर्देशानुसार आवेदन कर पंजीयन का कार्य विधिवत फ्लैक्स तथा निर्धारित पंजीयन शुल्क अधिकतम 50 रुपये की सूचना प्रदर्शित करते हुए, कर सकेंगे। पंजीयन में किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय सेवा सहकारी समिति, सहकारिता निरीक्षक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से सम्पर्क किया जा सकता है। समर्थन मूल्य पर विक्रय करने के इच्छुक किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अपने आधार से जुड़े हुए बैंक खाते व समस्त आवश्यक अभिलेखों के साथ अपने मोबाइल किसान एप के माध्यम से अथवा उपरोक्त पंजीयन केन्द्रों में जाकर पंजीयन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। यह जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें