Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है

193 आवेदनों पर सुनी आमजनों की समस्याएं जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही है जनसुनवाई

पुलिस ने आटो सहित 10 बोरी मूंग जप्त कर 2 लाख 93 हजार 840 रु. का मशरुका जप्त किया, आरोपियों को न्यायालय में पेश किया

अर्टिका पलटी; स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

धर्म की परंपरा भी प्रभावित होगी : मुनि श्री समतासागर जी

वृंदावन के चैतन्य विहार गुरुकुल में 4 बच्चों की मौत : पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है

Aditi News Team

Thu, Oct 8, 2026

वृंदावन के चैतन्य विहार गुरुकुल में 4 बच्चों की मौत

वृंदावन गुरुकुल हादसा : पानी के टैंक की सफाई करने उतरने 4 छात्रों की मौत, जहरीली गैस की आशंका

वृंदावन। कल दिनांक 06.10.2026 को समय लगभग 10:00 बजे कोतवाली वृंदावन के चैतन्य विहार में वृंदावन गुरुकुल है, जिसमें वाटर टैंक में जाने से 04 बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई । इस संबंध में मृतक विशु,जो कि हस्तिनापुर मेरठ का रहने वाला था, उनके पिता मोहित के द्वारा थाना कोतवाली वृंदावन में तहरीर दी गई । जिसमें तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है । प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है ।

उक्त घटना में नरसिंहपुर के सुदरास निवासी मनु कटारे की उम्र 25 वर्षीय की वृंदावन के संस्कृत गुरुकुल में टैंक सफाई के दौरान मौत हो गई।

बदबू आने पर शुरू हुई टंकी की सफाई

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के अनुसार घटना वृंदावन के चैतन्य विहार क्षेत्र में स्थित एक संस्थान में हुई, जिसका संचालन आशीष शर्मा द्वारा किया जा रहा था. यहां एक गुरुकुल संचालित था। जिसमें लगभग 200 बच्चों का पंजीकरण बताया गया है, जबकि करीब 100 बच्चे वर्तमान में परिसर में रह रहे थे मंगलवार शाम परिसर में स्थित एक भूमिगत पानी की टंकी से तेज दुर्गंध आने की शिकायत सामने आई इसके बाद बच्चों ने स्वयं ही टंकी की सफाई करने का प्रयास शुरू किया थापहले टंकी का पानी निकाला गया, जिसके बाद कुछ बच्चे उसके अंदर उतर गए।

जहरीली गैस की चपेट में आए बच्चे

हादसा तब हुआ जब करीब 10 से 12 फीट गहरे पानी के टैंक की सफाई के लिए बच्चे एक-एक कर टैंक में उतरे. प्रशासन के अनुसार प्राथमिक जांच में आशंका है कि टंकी के भीतर जहरीली गैस भरी हुई थी. जैसे ही बच्चे टंकी के अंदर उतरे, वे बेहोश होने लगे. बताया गया कि कुल पांच बच्चे टंकी में उतरे थे. इनमें से चार बच्चे बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौत हो गई, जबकि एक बच्चा किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा. घायल बच्चे का उपचार कराया जा रहा है. घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

मृतक बच्चों के नाम

1. मनु कटारे (उम्र लगभग 20-25 वर्ष, निवासी: नरसिंहपुर/जबलपुर, मध्य प्रदेश)

2. देवांश शर्मा (उम्र लगभग 17 वर्ष, निवासी: विदिशा, मध्य प्रदेश)

3. विशु शर्मा

4. आर्यन पांडे

इस हादसे में रुद्राक्ष शर्मा नाम का एक छात्र जीवित बच गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मथुरा पुलिस

जरूरी खबरें