Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: गाडरवारा,रोटरी क्लब द्वारा आयोजित शिविर का द्वितीय दिवस श्री राजीव जी दुबे (पत्रकार) द्वारा पूजन कर शुभारंभ किया गया!

Aditi News Team

Wed, Apr 16, 2025
रोटरी क्लब द्वारा आयोजित शिविर का द्वितीय दिवस श्री राजीव जी दुबे (पत्रकार) द्वारा पूजन कर शुभारंभ किया गया! गाडरवारा! रोटरी क्लब गाडरवारा द्वारा आयोजित नि:शुल्क पांच दिवसीय शिविर के द्वितीय दिवस का पूजन श्री राजीव जी दुबे(पत्रकार)द्वारा कर आरंभ किया गया! प्रथम दिवस में सुबह व शाम दोनों शिफ्टों में लगभग 165 नगर वासियों ने घुटना दर्द,अस्थमा,सर्वाइकल डायबिटीज,पेट से संबंधित समस्याएं, थायराइड,आदि बीमारियों के लिए स्वास्थ्य लाभ लिया!और आज द्वितीय दिवस में रजिस्ट्रेशन आरंभ है! रोटरी क्लब की वरिष्ठ सदस्य श्री मिनेंद्र डागा द्वारा बताया गया कि प्रथम दिवस का संचालन बहुत अच्छे से हमारे डॉक्टर एवं रोटेरियन साथियों के साथ संपन्न किया गया! रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री मनीष जायसवाल जी द्वारा बताया गया,की प्रथम दिवस में गाडरवारा की नगर वासियों ने शिविर का भरपूर लाभ लिया एवं आज सुबह से भी रजिस्ट्रेशन यथावत चल रहा है!जो की चार दिन तक शिविर का लाभ उठाएंगे! आयोजित कार्यक्रम में रोटरी क्लब के समस्त मेंबर,डॉक्टर की टीम नगर के नगर वासी उपस्थित रहे! उपरोक्त जानकारी रोटरी क्लब मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा दी गई।

Tags :

जरूरी खबरें