Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: 23 जून को होगा धानक समाज की प्रतिभाओं का सम्मान  आयोजन समिति की बैठक मे बनाई गई रूपरेखा 

Aditi News Team

Sun, May 26, 2024
23 जून को होगा धानक समाज की प्रतिभाओं का सम्मान  आयोजन समिति की बैठक मे बनाई गई रूपरेखा  गाडरवारा। गत दिवस धानक समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति जिला नरसिंहपुर की बैठक स्थानीय निरंजन वार्ड स्थित खुशी पैलेस में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के प्रतिभावान छात्र - छात्राओं , शासकीय सेवा में चयनित युवा वर्ग और खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को 23 जून दिन रविवार को सम्मानित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम आचार्य महल गाडरवारा में आयोजित किया जाएगा । बैठक में कार्यक्रम से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा कर सहमति प्राप्त हुई। बैठक में मुख्य रूप से आयोजन समिति सदस्य धनराज सिंह धानक, रामेश्वर धानक, फूलचंद विलोठिया, संतराम मलैया, रामचरण धानक, जगदीश कुमार धानक, हेमराज सिसोदिया, मनोज बिलझरिया, राम शंकर बिलझरिया, तरुण धानक आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें