Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

: थाना ठेमी अंतर्गत चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर 48 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्त में, चोरी की गयी एक मोटर साईकिल एवं 4 बोरी मक्का वरामद।

Aditi News Team

Tue, Dec 24, 2024
थाना ठेमी अंतर्गत चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर 48 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्त में, चोरी की गयी एक मोटर साईकिल एवं 4 बोरी मक्का वरामद। जिला अंतर्गत माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में पुलिस का खौफ उत्पन्न कराना एवं आम नागरिक को पुलिस की उपस्थिति का सुखद अहसास कराना है। ’जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा किए जा रहे अथक प्रयास किये जाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की लगातार घरपकड की जा रही है। थाना ठेमी अंतर्गत चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर 48 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्त में, चोरी की गयी एक मोटर साईकिल एवं 4 बोरी मक्का वरामद :- थाना ठेमी अंतर्गत फरियादी द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि उसकी मोटर साईकिल एवं 4 बोरी मक्का कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 633/2024 धारा 303 (2) बीएनएस कायम कर आरोपी की पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप थाना ठेमी पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर सफलता प्राप्त करते हुए आरोपी सोनू उर्फ नोखेलाल पिता कैलाश रैकवार निवासी समनापुर का गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। आरोपी के कब्जे से चोरी की गयी मोटरसाईकिल एवं 4 बारे मक्का वरामद किया गया है। आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :-उक्त आरोपी की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, उनि सियाराम सिंह परिहार, सउनि सियाराम सिंह परिहार, प्र.आरक्षक अवधेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें