Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर बरमान में सम्पन्न हुआ विकासखंड स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम

13 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जप्त,कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹1.3 लाख रुपये

: महिला ही सृष्टि की सृजनकर्ता है

Aditi News Team

Mon, Mar 10, 2025
महिला ही सृष्टि की सृजनकर्ता है अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस दिनाँक 08 मार्च 2025 के उपलक्ष्य में मुख्य मंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्क्रम के अंतर्गत संचालित समाज कार्य में स्नातक एवं परास्नातक के विद्यार्थियों के समक्ष विकास खण्ड करेली में महिलाओं के सम्मान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार की नियमित कक्षा के दौरान मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् नरसिंहपुर जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा की अध्यक्षता एवं ब्लॉक समन्वयक चांवरपाठा श्री धर्मेंद्र चौहान के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक समन्वयक माधवी पाठक जी के कुशल नेतृत्व में परामर्शदाताओं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्री जयनारायण शर्मा जी ने मुख्य वक्ता के रूप में महिलाओं के सम्मान में अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया की मातृशक्ति ही सृष्टि की सृजनकर्ता है भारत की कालजयी सनातन संस्कृति में महिलाओं का सर्वोच्य स्थान है शात्रों में कहा है यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः,नारी तू नारायणी आदि की मान्यता व संकल्पना है इत्यादि ज्ञानवर्धक जानकारियां सभी को प्रदान की तदुपरांत श्रीमती माधवी पाठक जी द्वारा महिलाओं के सम्मान एवं उनको शसक्त बनाने हेतु में अनेक उदहारण के साथ महिलाओं को प्रेरित किया और ऊर्जावान वीररस की ओजपूर्ण कविता का गायन बहुत ही जोश पूर्ण ढंग से गायक सभी महिलाओं में नवीन ऊर्जा का संचार किया साथ ही परामर्शदाता श्री कमलेश कौरव द्वारा महिलाओं को उनकी शक्ति एवं पराक्रम की एवं उनकी क्षमता से अवगत करवाया एवं माता सीता एवं अहिल्या बाई के उदहारण के साथ महिलाओं एवं छात्राओं के मनोबल में वृद्धि की करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे:-लाड़ली लक्ष्मी योजना,लाड़ली बहाना,मातृवन्दना,सुकन्या संवृद्धि,जननी सुरक्षा इत्यादि की अभिनव पहल की सराहना की वहीं परामर्शदाता श्री दुर्गेश गुमास्ता द्वारा भारतीय महिलाओं की उपलब्धियों उनकी कुशलता एवं उनके समर्पण की बात के साथ ही धरातल पर महिलाओं की स्थिति को सबके समक्ष रखा तथा सभी से निवेदन किया की देश की सभी महिलाओं को भले ही देवी का दर्ज़ा न दे सको लेकिन उनको समानता का अधिकार दों उनको सामान अवसर दो जब एक पुरुष सफल होता हैं तो वो आगे बढ़ता हैं लेकिन किसी देश में जब एक महिला सफल होती हैं तो पूरा परिवार ,समाज व देश तरक्की करता हैं। श्रीमती बन्दना झरिया एवं यञवती पटैल द्वारा महिलाओं के सम्मान में अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं को भविष्य में एक शसक्त नारी के रूप में उभरने हेतु प्रेरित किया वहीं परामर्शदाता राजेश सराठे द्वारा महिलाओं के सम्मान में कविता का वाचन कर महिला दिवस की सम्पूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की | कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं को तिलक वंदन कर श्री दुर्गेश गुमास्ता के साथ सभी परामर्शदाताओं ने सभी का मुँह मीठा करवाकर पुरुष्कार प्रदान किए।अनररष्ट्रीय महिला दिवस के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जयनारायण शर्मा जी द्वारा की गईं एवं आभार श्रीमती माधवी पाठक द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का समापन धन्यवाद के साथ किया |

Tags :

जरूरी खबरें