: अघोषित विद्युत कटौती को लेकर युवा कांग्रेस ने विद्युत विभाग के झरना स्थित कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया
रिपोर्टर संदीप राजपूत
नरसिंहपुर। लगातार नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती जा रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर युवा कांग्रेस एवं एनएसएसआई ने विद्युत विभाग के झरना स्थित कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। विद्युत विभाग एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही विद्युत विभाग कार्यालय के गेट पर धरना दिया गया। धरना स्थल पर विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों ने पहुंचकर ज्ञापन लेकर विद्युत समस्या को ठीक करने का विश्वास दिलाया। इस दौरान प्रदर्शनकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के बीच कहा सुनी हुई प्रदर्शनकारियों ने विभाग के अधिकारियों को खरी खरी सुनाई, कई प्रश्नों और समस्याओं का उत्तर विभाग के अधिकारी नहीं दे पाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के निकम्मेपन के कारण जिलेवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है रोज ही घंटों चाहे जब बिजली बंद रहती है भारी भरकम बिल आ रहे हैं वहीं अनेक किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत समस्या से अवगत कराया । बताया कि बिजली न मिलने के कारण गन्ना और मूंग की फसल को भारी नुकसान हो रहा है।
युवा नेता अतुल चौरसिया, रोहित पटेल ने बताया कि नरसिंहपुर शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। बिना टाइम टेबिल के विद्युत कटौती करने से आम जनता बहुत परेशान है, जिससे आवश्यक कार्य रुक जाते है, विद्युत कटौती कभी कभी तो सुबह सुबह कर दी जाती है जो कि नल आने का समय होता है और सभी लोग पानी भरकर दिन भर उपयोग करते है, और उसी समय विद्युत कटौती कर दी जाती है। इस गर्मी के मौसम में पानी की कितनी जरुरत होती है, ये कहने की जरुरत नहीं है। अघोषित विद्युत कटौती करने से बिजली के उपकरण खराब हो रहे है, जिससे जनता में रोष है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मांगों को पूर्ण करते हुए अघोषित विद्युत कटौती पर रोक लगाई जावे या फिर समय निश्चित किया जावे।अघोषित विद्युत कटौती तुरंत प्रभाव से बंद की जावे। जहां जहां वोल्टेज की समस्या है, उसका निदान तुरंत किया जावे । नरसिंहपुर शहर उपसंभाग के तहत झिरना सब स्टेशन टाउन-1, टाउन-2, टाउन-8 फीडर, जेल रोड सब स्टेशन से सांकल रोड, जेल रोड, स्टेशन रोड फीडर एवं नकटुआ सब स्टेशन से टाउन-3,टाउन-4 फीडर पर पृथक पृथक मेंटनेंस टीम व कॉल सेन्टर की व्यवस्था की जावे, सभी फीडर के फीडर इंचार्ज (लाईन स्टाफ) का मोबाइल नंबर पृथक पृथक दिया जाए, जिससे विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली जा सके, 3 सब स्टेशन में 3 वाहनों की व्यवस्था मेंटनेंस हेतु सुनिश्चित की जावे, एफ ओसी टीम के साथ एक नियमित कर्मचारी का होना सुनिश्चित करें प्राइवेट कर्मचारियों के भरोसे एफओसी टीम का संचालन चल रहा है। क्या प्राइवेट कर्मचारियों को परमिट मिलना उचित है। यदि उचित है तो उनकी परमिट सूची संलग्न करें। उक्त मौके पर सुनील जायसवाल,नीलू राय, कनछेदी पटेल, धनीराम पटेल,जग्गी सोनी,सुनील श्रीवास्तव, लोकेश पटेल, प्रतिराज प्रजापति, अस्सू नेमा, अमित श्रीवास्तव, पलाश पटेल,आशीष दुबे, मुकेश कटारे,आशीष राजवैद्य, बाबी खान,यासीन मनचला, अतुल चौरसिया, अजय दुबे, रोहित पटेल, विवेक पटेल, ईशान राय, अंकुर बटरी,मिक्की राय, गोलडी खान,रफीक नूरानी,नारायण महोबिया, मुकेश कटारे,मनोज राव,सुनील श्रीवास्तव, विशाल राय, शिवम पाठक, गोलू बरडिया,मुकेश जैन, अंकित श्रीवास्तव, राजीव राणा,अभिषेक प्रजापति,प्रियंक कहार, सौरभ रिछारिया, जितेंद्र लोधी,अरविंद शर्मा, राजा ठाकुर,अमित शुक्ला,अभिषेक गुप्ता,अनुज चौरसिया, विजेंद्र पटेल,अन्नी यादव, पप्पू महाराज,अक्षय बटरी,जय वर्मा,रितेश नामदेव, आरिफ खान, मिलिंद मनोहर साहू,इमरान खान,आरिफ खान,समीर खान,विकास पटेल,संदीप मुगदिलियार,यशवंत रजक,निखिल मेहरा ,सोमेश सराठे ,अमन श्रीवास्तव,आदर्श केशरवानी, मोनू खान, राजा वैरागी ,अभिषेक पटेल ,नितिन कहार ,वासु गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।
Tags :