Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

: प्रदेश के 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 13 मई को रहेगा अवकाश,सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

Aditi News Team

Sun, May 12, 2024
प्रदेश के 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 13 मई को रहेगा अवकाश,सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे चरण में प्रदेश के शेष 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में सोमवार 13 मई को मतदान होगा। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-21 देवास (अजा), क्र-22 उज्जैन (अजा), क्र-23 मंदसौर, क्र-24 रतलाम (अजजा), क्र-25 धार (अजजा), क्र-26 इंदौर, क्र-27 खरगौन (अजजा) एवं लोकसभा बसंसदीय क्षेत्र क्र-28 खण्डवा में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सभी मतदाताओं की सुविधा के लिये चौथे चरण के 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान दिवस (13 मई सोमवार) को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश रहेगा। राज्य शासन ने संबंधित लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दिन निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है। पुष्पहार व ढोल नगाड़े बजाकर किया स्वागत मतदान सम्पन्न कराने के लिये सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। मतदान केन्द्र पहुंचने पर सभी मतदान कर्मियों का स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पहार, ढोल, नगाड़े बजाकर एवं शीतल पेय व जलपान से स्वागत किया जा रहा है। वोटर टर्न-आउट एप से नागरिक ले सकेंगे मतदान प्रतिशत की जानकारी मतदान के दिन (13 मई को) भारत निर्वाचन आयोग के वोटर टर्न आउट एप पर मतदान प्रतिशत की अद्यतन जानकारी उपलब्ध रहेगी। इस एप से नागरिक हर दो घंटे में दर्ज हुए मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी ले सकेंगे। वोटर-टर्न आउट एप नागरिकों को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करना होगा।

Tags :

जरूरी खबरें