Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा,ओशो लीला आश्रम में तीन दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Thu, May 8, 2025
ओशो लीला आश्रम में तीन दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन गाडरवारा ओशो रजनीश की क्रीड़ास्थली एवं स्थानीय ओशो लीला आश्रम में बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष में तीन दिवसीय ध्यान शिविर आयोजन संध्या सत्संग के साथ स्वामी ध्यान आकाश के सानिध्य में 11 से 13 मई तक आयोजित किया जाएगा । इस दौरान ओशो की अनेकों ध्यान विधिओ का रसपान स्थानीय एवं बाहर से आए हुए ओशो सन्यासी लेंगे । इसके साथ ही 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विशेष ध्यान प्रयोग विपसना किया जावेगा जैसे निर्विचार हो जाना स्वयं की सांसों को साक्षी भाव से अंदर बाहर आते -जाते देखना यह विपसना ध्यान का मूल स्वरूप होता है जो आध्यात्मिक यात्रा को सबल और पुष्ट करता है l उक्त शिविर की जानकारी ओशो लीला आश्रम के संचालक स्वामी राजीव जैन एवं आश्रम के मीडिया प्रभारी स्वामी राजेश नीरस ने दी है ।

Tags :

जरूरी खबरें