Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: नरसिंहपुर प्रधानमंत्री आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

Aditi News Team

Tue, Sep 2, 2025
नरसिंहपुर प्रधानमंत्री आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि प्रधानमंत्री आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले के जनजातीय समुदाय के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित करने के लिए नियुक्त ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सुविजिता होटल नरसिंहपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आदिवासियों के समक्ष उनके ग्रामों में जाकर, उनके साथ मिलकर उनकी समस्याओं को सुनना, समस्याओं का आंकलन करना और आदिवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण उन्हें लाभांवित करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग, क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग और समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स मौजूद थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती पटले और सीईओ जिला पंचायत ने जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को आदिवासियों के हित के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Tags :

जरूरी खबरें