Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: गाडरवारा,बीटीआईं स्कूल मे टीएलएम मेला आयोजित 

Aditi News Team

Sun, Dec 22, 2024
बीटीआईं स्कूल मे टीएलएम मेला आयोजित  गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय पीएमश्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीटीआईं मे टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। मेले मे विद्यार्थियों ने समस्त विषय की टीचिंग लर्निंग मैटेरियल्स बनाए। इसके उपरांत वर्किंग मॉडल पोस्ट प्रोजेक्ट्स के माध्यम से समस्त विषय की प्रस्तुति बच्चों के माध्यम से रखी गई। यह कार्यक्रम कन्या नवीन प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक , आदर्श स्कूल प्राचार्य एस के मिश्रा, कन्या शाला प्राचार्य सुशील शर्मा एवं संस्था प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटेल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अपने उदबोधन मे अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रत्येक विषय के टी एल एम बनाए जाने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मेले मे भूगोल विषय का वर्किंग मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। मेले का आयोजन एवं संचालन शिक्षकश्रीमती अर्पणा ब्राउन ने किया एवं आयोजन मे समस्त विषय के शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया। आदर्श स्कूल के शिक्षकों ने भी मेले का लाभ लिया। इस आयोजन उपरांत अतिथियों ने नवाचारी शिक्षक के के राजोरिया द्वारा विषय शिक्षकों के सहयोग से तैयार एवं सुसज्जित की गईं विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया।

Tags :

जरूरी खबरें