Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: नरसिंहपुर,राशन प्राप्त करने के लिए ई- केवायसी 15 मई तक कराना अनिवार्य मेरा केवाईसी (kyc) एप से कर सकते हैं ई-केवायसी

Aditi News Team

Thu, May 8, 2025
राशन प्राप्त करने के लिए ई- केवायसी 15 मई तक कराना अनिवार्य मेरा केवाईसी (kyc) एप से कर सकते हैं ई-केवायसी नरसिंहपुर। जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकान से प्रतिमाह खाद्यान्न प्राप्त करने वाले ऐसे समस्त हितग्राहियों को सूचित किया गया है कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों का ई- केवायसी 15 मई तक करना आवश्यक है। जिन हितग्राहियों व उनके परिजनों की 15 मई तक ई- केवायसी नहीं होगी, उन्हें माह जून 2025 से खाद्यान्न प्राप्त नहीं होगा। जिन सदस्यों/हितग्राहियों के 5 वर्ष तक के छोटे बच्चों और बुजुर्ग का बायोमेट्रिक सत्यापन/ईकेवायसी पीओएस मशीन से नहीं हो पा रहा हैं। वे एन्ड्राइड मोबाइल के मेरा केवाईसी (kyc) एप के द्वारा गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके ईकेवायसी कर सकते हैं। ईकेवायसी करते समय उसी मोबाइल का उपयोग करें जो कि आधार कार्ड में रजिस्टर्ड हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि समस्त हितग्राही सुगमता से राशन प्राप्त करने के लिए 15 मई तक ई- केवायसी निर्धारित समय में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर पीओएस मशीन के माध्यम से करवाना सुनिश्चित करें।

Tags :

जरूरी खबरें