Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

: नरसिंहपुर,जनअभियान के प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न 

Aditi News Team

Sat, Dec 21, 2024
किसान,कृषि एवं ग्राम वेदांत के सिद्धान्त पर कार्य करते हैं इसी सिद्धान्त से ही होगा ग्राम विकास यह विचार - श्री जालम सिंह पटेल जी पूर्व राज्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन  जनअभियान के प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न  नरसिंहपुर /मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की समृद्धि योजनान्तर्गत आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह जी एवं महाकौशल प्रान्त क्व ग्राम विकास प्रमुख श्री श्याम वनवाले जी रहे उपस्थित।। नवांकुर संस्थाओं का समृद्धि योजनान्तर्गत जिलास्तरीय दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जो कि होटल सुविजिता स्टेशन गंज नरसिंहपुर में 19 दिसम्बर प्रातः 9 बजे से शुभारम्भ हो कर आज 20 दिसम्बर-2024 को सायं 5:30 बजे को समाप्त हुआ। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस की प्रातः 6 बजे जागरण तथा प्रातः7 बजे योगव्यायाम के साथ शुरुआत हुई।प्रथम सत्र के शुभाराम्भ जिला समन्वयक जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा जी ने परिषद की संरचना,विभीन्न गतिविधियों व योजनाओं की जानकारी के साथ नवांकुर संस्थाओं की वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तार से बताया।द्वितीय-सत्र सामाजिक अंकेक्षण विषय पर स्रोत व्यक्ति के रूप जिला पंचायत के जिला समन्वयक "सामाजिक अंकेक्षण" श्री विपिन लोड जी उपस्थित रहे तथा उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण(सोसल ऑडिट) तथा उसके संपादन के विभिन्न टूल्स को बताया साथ ही प्रतिभागियों के जिज्ञासाओं का सामाधान भी किया। तृतीय-सत्र में राष्ट्रीय आजीविका मिशसन जिला पंचायत से जिला प्रबंधक श्री ज्वाला करोसिया जी ने परियोजना-प्रस्ताव एवं बजट निर्धारण पर विस्तार से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया साथ की परियोजना-प्रस्ताव निर्माण की विधियों व एप्स के बारे में प्रशिक्षणायर्थियों को जानकारी प्रदान की। चतुर्थ-सत्र में उद्यानकी विभाग से श्रीमती पालक कटारे जी(RHEO)ने उद्यानकी विभाग की लाभकारी योजनाओं तथा नर्सरी स्थापना एवं उसका प्रबंधन कैसे करें इस पर प्रशिक्षणायर्थियों को प्रशिक्षित किया साथ ही पौधारोपण,वाटिका निर्माण पर जानकारी उद्यानकी विभाग की श्रीमती शिल्पी नेमा जी (RHEO) द्वारा विस्तार से बताया गया। भोजन उपरान्त पंचम-सत्र में प्रान्त के ग्राम विकास प्रमुख श्री श्याम वनवाले जी द्वारा ग्राम विकास या आदर्श ग्राम के विभिन्न आयामों पर बिंदुबार ग्राम सुरक्षा,ग्राम शिक्षा एवं संस्कार,ग्राम स्वास्थ्य,ग्राम स्वबलम्बन तथा ग्राम समरसता के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं गौ आधारित कृषि इत्यादि बिषयों पर अपने विचार व्यक्त कियेउ उपस्थित संस्थाओं को कम से कम एक सेक्टर में एक ऐसा ग्राम हो सके तो स्वयं या संस्था मिख्यालय के ग्राम को बनाना चाहिए। अंतिम व खष्ठम-सत्र में श्री प्रतीक दुबे जी विकासखण्ड समन्वयक गोटेगांव ने समूह चर्चा का आयोजन कर विमर्श एवं सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का फीडबैक प्राप्त किया। दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व राज्यमंत्री व विधायक माननीय श्री जालम सिंह जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रान्त के ग्राम विकास प्रमुख श्री श्याम वनवाले जी तथा जिला समन्वयक जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा जी उपस्थित रहे। श्री जालम सिंह जी ने ग्राम सरोकार के मुद्दओं पर परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखते हुए बताया की वर्तमान कृषि रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से जहरीली व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है इस के लिए किसानों की जागरुकता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।पूर्व में किसान,कृषि एवं ग्राम वेदांत के सिद्धान्त पर कार्य करते थे वर्तमान विसंगति का कारण उस सिदान्त के विमुख होना है।उन्हों ने बताया की लाभ या व्यापार के साथ परोपकार नहीं हो सकता है पहले कृषि लाभ का धंधा नहीं थी इसलिए परोपकार के कार्य होते थे वर्तमान में इसकी कमी आई है। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रशिक्षणायर्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए और आभार के साथ समापन किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें