Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के जबलपुर आगमन पर यातायात व्यवस्था

Aditi News Team

Sat, Apr 6, 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के जबलपुर आगमन पर यातायात व्यवस्था माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी जी का दिनांक 07.04.24 को 6 बजे से 07.15 बजे तक शहीद भगत सिंह तिराहा से छोटी लाईन तक रोड शो कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त रोड शों के मद्देनजर दोपहर 01 बजे से ही रोड शो मार्ग एवं व्हीव्हीआईपी मार्ग में मिलने वाले समस्त मार्गो से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अतः आम नागरिकों से अपील है कि रोड शो में मिलने वाले मार्गो का उपयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गो का उपयोग करें। निम्नानुसार स्थानों से वाहनों का प्रवेश व्हीव्हीआईपी रूट मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगा- पेंटीनाका, जायसवाल पेटोल पंप, यादगार चौक, मण्डला क्रासिंग, आर्मी आफीसर्स मेस चौराहा, तोप तिराहा, चौथा पुल, भण्डारी क्रासिंग, बंदरिया तिराहा, रामपुर चौक, हाथीताल क्रासिंग, दशमेश द्वार, एलआईसी क्रासिंग, गुप्तेश्वर क्रासिंग, ब्लूम चौक, तीनपत्ती   ट्राफिक डायसर्वन व्यवस्था- 01-त्रिपुरी चौक- दोपहर 03 बजे से छोटीलाईन आने वाले ट्रैफिक को त्रिपुरी चौक से डायवर्ट किया जावेंगा, जो कछपुरा ब्रिज होते हुये शहर में प्रवेश करेगा। 02-एलआईसी तिराहा- दोपहर 03 बजे से एलआईसी तिराहा से छोटीलाईन आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जावेंगा, जो बंदरिया तिराहा आदि स्थानों की ओर निकल जावेगा। 03- ग्रेनेड चौक- दोपहर 03 बजे से गुप्तश्ेवर, शक्तिनगर से ग्रेनडे चौक आने वाला ट्राफिक भिटौली कुण्ड होकर बिलहरी, गोराबाजार, बरेला की ओर जा सकेंगा एवं ग्वारीघाट से आने वाला ट्राफिक गुप्तश्ेवर होते हुये शक्तिनगर होकर जा सकेंगा। 04- ब्लूम चौक- दोपहर 03 बजे से शहर की ओर से आने वाला ट्रैफिक ब्लूम चौक से भवंरताल, रसल तिराहा, नौदरा, तैयाबअली, पर्यटन तिराहा, एम्पायर से बरेला की ओर जा सकेगा।   पार्किंग व्यवस्था 1- गैरीसन ग्राउण्ड-घमापुर, अधारताल, रद्दीचौकी, पनागर, की ओर से आने वाली बसें पुल नं0 3 से होते हुये मॉलरोड से एम्पायर तिराहा, सृजनचौक होते हुये गैरीसन ग्राउण्ड में पार्क होंगे। साथ-ही कुण्डम, रांझी, गोराबाजार, बरेला से आने वाली बसंे गैरीसन ग्राउण्ड में पार्क होगी। 2- पुराना बस स्टैण्ड- बल्देवबाग, मुख्य बाजार, कोतवाली, हनुमानताल की ओर से आने वाली बसें भीड को देखते हुये छोटीलाइन या ब्लूम चौक पर छोड़कर पुराना बस स्टेण्ड मं पार्क होगी। 3- एमएलबी स्कूल ग्राउण्ड - लार्डंगंज, संजीवनीनगर, विजयनगर, दमोहनाका से आने वाली बसे भीड को देखते हुये छोटीलाईन अथवा ब्लूम चौक पर सवारी छोड़कर एमएलबी स्कूल ग्राउण्ड में पार्क होगी। 4- श्री गुरू तेग बहादुर खालसा कॉलेज महानद्दा- मेडिकल कालेज, तिलवारा, गढा़ की ओर से आने वाली बसें भीड़ को देखते हुये छोटी लाईन अथवा महानद्दा में छोड़कर श्री गुरू तेग बहादुर खालसा कॉलेज के ग्राउण्ड में पार्क होगी। 5- जॉनसन स्कूल ग्राउण्ड- ग्वारीघाट, जलपरी की ओर से आने वाली बसे जॉनसन स्कूल ग्राउण्ड में पार्क होगी। 6- कटंगा आफीसर्स कालोनी एवं कटंगा टीव्ही टॉवर के पास का मैदान- रोड शो डियुटी व्यवस्था मे लगे सभी अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग होगी। 7- कटंगा केण्टोमंेट स्कूल का ग्राउण्ड- रोड शो में आने वाले सभी व्हीआईपीगणों को शहीद भगत सिंह तिराहा पर छोड़कर वाहनों की पार्किंग कटंगा केण्टोमंेट स्कूल के ग्राउण्ड में होगी। 8- आर्मी आफीसर्स मेस चौराहे के पास का मैदान- रद्दीचौकी, बहोराबाग, कॉचघर, रांझी से कार एवं मोटरसायकिल से आने वाले तीसरा पुल से होते हुये आकर आर्मी आफीसर्स मेस चौराहे के पास के मैदान में वाहन पार्क करेंगे एवं यहॉ से पैदल रोड शो कार्यक्रम में जा सकेगें। 9- छोटी लाईन फटाखा मैदान- ग्वारीघाट, मदनमहल, गढा़ एवं शास्त्रीब्रिज से आने वाली सभी मोटरसायकिल एवं कार की पार्किंग छोटी लाईन फटाखा मैदान में होगी। 10- पुराना हाउबाग रेल्वे स्टेशन- रसल चौक, चौथा पुल, आर्मी आफीसर्स मेस चौराहा एवं भंडारी अस्पताल से आजाद चौक जाने वाले वाहन कार, ऑटो, मोटर सायकिल हाउबाग तिराहे से होकर पुराना हाउबाग रेल्वे स्टेशन मंे पार्क होंगे।

Tags :

जरूरी खबरें