Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

नगद 85 हजार रूपये, 2 स्विफ्ट कार जप्त

ग्वालियर में 8-9 अगस्त को आयोजित पैरा सीपी फुटबाल ओर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आज समापन हुआ,

चातुर्मास में 108 दिवसीय श्री सीताराम नाम कीर्तन का मंदिर परिसर में होगा संकीर्तन

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

"हर घर तिरंगा" अभियान के शुभारंभ पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

: गाडरवारा नगर में जैन संप्रदाय के दो यमल मुनियों का हुआ आगमन

Aditi News Team

Fri, Feb 21, 2025
गाडरवारा नगर में जैन संप्रदाय के दो यमल मुनियों का हुआ आगमन गाडरवारा |बड़ी-बड़ी डिग्रियां लेकर केवल नौकरी ही की जाती है या विदेश जाकर पैसा कमाया जाता है ऐसा नहीं है, गाडरवारा नगर में जैन संप्रदाय के दो यमल मुनियों का आगमन हुआ है जो की जुड़वा भाई हैं और उनके बीच मात्र 30 मिनट का अंतर है एक ने तो बी. फार्मेसी व एमबीए किया है, और दूसरे ने एम. काम. एम बी ए व सी ए किया हुआ है इतनी बड़ी-बड़ी डिग्रियां लेने के बाद व विदेश से बड़े पैकेज की नौकरी छोड़कर वापस अपने घर संसार को त्याग कर मात्र 25 वर्ष व 28 वर्ष की उम्र में वैराग्य के पथ पर चलने का संकल्प लेने वाले यमल मुनि का कल नगरागमन हुआ आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावी शिष्य मुनि श्री 108 आस्तिक सागर जी महाराज वह मुनि श्री 108 प्रणीत सागर जी महाराज ने नगर के सभी जिनालयो का दर्शन करते हुए वीर विद्यानिलय में पहुंचकर प्रथम मंजिल में नवनिर्मित सात कमरों का लोकार्पण अपनी उपस्थिति में धर्मशाला की सभी दानदाताओं के समक्ष सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष जिनेश जैन से फीता कटवाकर करवाया |अध्यक्ष जिनेश जैन ने बताया कि मुनिदॄय का आगमन समाज के सभी लोगों के लगातार प्रयास का नतीजा है कि एक लंबे अंतराल के बाद किसी जैन संत का नगर आगमन हुआ है इससे पूरी जैन समाज में अत्यंत प्रसन्नता व्याप्त है जैन सभा को संबोधित करते हुए मुनि दृय संतभवन की प्रथम मंजिल पर 7 कमरों के निर्माण में आर्थिक सहयोग देने वाले श्री जिनेश जैन हीरा ज्वेलर्स , राजेश जैन शिक्षक, संजीव जैन मेडिकल , अजय जैन डोभी वाले, मनोज बसा (आदिशक्ति) डॉ. आे पी नायक एवं एडवोकेट राजकुमार जैन के दान की एवं निर्माण कार्य के दौरान आर्थिक सहयोग करने वाले हेमंत शाह व मुकेश जैन थाला वालों की भी प्रशंसा करते हुए कहा की वर्तमान काल में तो मानव अपने लिए तो एक से बढ़कर एक सर्वश्रेष्ठ भवनों का निर्माण कर लेता है परंतु बिराले ही लोग होते हैं जो समाज के हित में संतो के प्रवासकाल में रुकने के लिए धर्मशालाओं का निर्माण कार्य में अपना धन का उपयोग करते हैं कार्यक्रम में मंगलाचरण श्रीमती रुचि जैन ने किया संचालन अमन जैन ने किया एवं जैन समाज के सचिव राजेश जैन एवं समाज के वरिष्ठ जन ने मुनीदॄय की समक्ष श्रीफल अर्पित करते हुए समाज के हित में लंबे समय तक प्रवास करने का अनुरोध किया||

Tags :

जरूरी खबरें