Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: आरबीएसके के तहत बच्‍चों के उपचार के लिए नि:शुल्‍क हृदय रोग शिविर का आयोजन 27 नवम्बर को जन्‍म से 18 वर्ष की उम्र तक के बच्चों का हृदय रोग संबंधी होगा उपचार 

Aditi News Team

Mon, Nov 25, 2024
आरबीएसके के तहत बच्‍चों के उपचार के लिए नि:शुल्‍क हृदय रोग शिविर का आयोजन 27 नवम्बर को जन्‍म से 18 वर्ष की उम्र तक के बच्चों का हृदय रोग संबंधी होगा उपचार  नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन व मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ आशीष प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम के तहत जन्म से 18 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिए नि:शुल्‍क हृदय रोग निदान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अंतर्गत जिला चिकित्‍सालय नरसिंहपुर के कक्ष क्रमांक 26 मीटिंग हाल में 27 नवम्बर को किया जायेगा।   शिविर में शासकीय मान्‍यता प्राप्‍त अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर के विषय- विशेषज्ञों के द्वारा जन्‍म से 18 वर्ष तक के बच्‍चों की जांच की जावेगी। जांच उपरांत चिन्हिंत मरीज बच्चों को आगामी उपचार/ शल्‍यक्रिया के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जावेगा। शिविर में आने वाले बच्चों के अभिभावकों से कहा है कि वे अपने साथ मरीज की एक फोटो, आधार कार्ड, परिवार समग्र आईडी, जन्म प्रमाण पत्र और पूर्व जांच की रिपोर्ट यदि हो तो साथ में लेकर आयें।   स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने जन्‍म से 18 वर्ष तक के हृदय रोग से ग्रसित बच्‍चों को उक्‍त शिविर में लेकर आयें और नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य का लाभ उठायें।

Tags :

जरूरी खबरें