Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: आपरेशन ‘‘पहल’’ के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के स्कूलों में पुलिस टीमों द्वारा नाबालिकों द्वारा किसी के बहकावे एवं नासमझी में उठाए गए गलत कदम से जीवन में आने वाली चुनौतियां एवं कठनाईयों के संबंध में समझाया

Aditi News Team

Thu, Apr 3, 2025
आपरेशन ‘‘पहल’’ के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के स्कूलों में पुलिस टीमों द्वारा नाबालिकों द्वारा किसी के बहकावे एवं नासमझी में उठाए गए गलत कदम से जीवन में आने वाली चुनौतियां एवं कठनाईयों के संबंध में समझाया नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पूर्व से चलाए जा रहे अपराजिता अभियान के तहत एक और ‘‘पहल’’ करते हुए नाबालिक बालक एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है ताकि नाबालिकों द्वारा किसी के बहकावे में आकर घर छोडकर जाने की घटनाओं पर अंकुश लाया जा सके। 🔷 अनुभाग नरसिंहपुर अंतर्गत भ्रमण - दिनांक 03.04.2025 को नरसिंहपुर अनुभाग के थाना कोतवाली के ज्ञान रेवा विद्यापीठ हाई स्कूल, उमरिया, हायर सेकेंडरी स्कूल निवारी, थाना करेली अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करपगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनारी एवं थाना स्टेशनगंज अंतर्गत पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का भ्रमण किया गया। 🔷 अनुभाग गाडरवारा अंतर्गत भ्रमण -दिनांक 03.04.2025 को गाडरवारा अनुभाग के थाना गाडरवारा के न्यू क्रिएशन इंटरनेशनल स्कूल, ग्राम बसुरिया, थाना डोंगरगांव के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, कल्यानपुर, थाना सांईखेडा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बम्होरी कला, थाना चीचली के सेंट्रल पब्लिक एकेडमी हाई स्कूल, बारहबड़ा एवं भीष्म कान्वेंट स्कूल, सुखा खैरी का भ्रमण किया गया। 🔷 अनुभाग तेन्दूखेडा अंतर्गत भ्रमण  दिनांक 03.04.2025 को तेन्दूखेडा अनुभाग अंतर्गत थाना तेन्दूखेडा शासकीय उच्चतर कन्या शाला, तेंदूखेड़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा, थाना सुआतला के एसबीएन स्कूल, पलोहा छोटा, थाना पलोहा के का भ्रमण किया गया। 🔷 अनुभाग गोटेगांव अंतर्गत भ्रमण - दिनांक 03.04.2025 को गोटेगांव अनुभाग अंतर्गत थाना गोटेगांव के हायर सेकेंडरी स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, इमलिया, हायर सेकेंडरी स्कूल, चंदन खेड़ा ग्राम सर्रा, थना मुंगवानी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोरखपुर, थाना ठेमी अंतर्गत बेदू एवं करकबेल के शासकीय स्कूलों का भ्रमण किया गया। 👉 *नाबालिकों द्वारा किसी के बहकावे एवं नासमझी में उठाए गए गलत कदम से जीवन में आने वाली चुनौतियां एवं कठनाईयों के संबंध में समझाया गया -* पुलिस टीमों द्वारा स्कूलों का भ्रमण कर नाबालिक बच्चों का समझाईस देते हुए बताया गया कि किसी के बहकावे एवं नासमझी में उठाए गए गलत कदम से जीवन में आने वाली चुनौतियां एवं कठनाईयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवार और समाज का महत्व समझाते हुए अच्छे कैरियर का मार्गदर्शन दिया गया। नरसिंहपुर पुलिस की अपील-जिले वासियों से अपील की जाती है कि इस मुहिम में अपना सहयोग प्रदान करते हुए नाबालकों को समझाएं ताकि आपके परिवार, पड़ोस या रिश्तेदार का कोई नाबालिक बहकावे या ना समझी में भविष्य में कोई गलत कदम ना उठाये।

Tags :

जरूरी खबरें