Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: संयुक्त किसान मोर्चा ने दिया ज्ञापन

Aditi News Team

Wed, Feb 21, 2024
संयुक्त किसान मोर्चा ने दिया ज्ञापन ग्वालियर/ आज 21 फरवरी को देश भर में भाजपा सांसदो को ज्ञापन देकर एम एस पी की गारंटी, किसानों को सस्ती बिजली देने, लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलने के मामले में गृह राज्य मंत्री टेनी मिश्रा की बर्खास्तगी, किसान पेंशन पांच हजार देने, आदि की मांग को लेकर भाजपा सांसदो को ज्ञापन देने का आह्वान किया था यह निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरे देश में भाजपा सांसदों के घरों पर प्रदर्शन करके देने का तय किया था। इस आह्वान के तहत आज ग्वालियर में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सांसद श्री विवेक नारायण सेजवलकर के निवास पर पहुंचकर प्रदर्शन करके उन्हें ज्ञापन दिया गया प्रदर्शनकारी किसानों ने मांग कि की वह इस ज्ञापन को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पहुचाये, एवं देश की संसद में किसानों की पक्ष में आवाज उठाएं, सांसद द्वारा आश्वासन दिया गया की वे इस ज्ञापन को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का काम करेंगे, आज सुबह 11:00 बजे सांसद की बंगले पर प्रदर्शन किया गया एवं ज्ञापन दिया गया । संयुक्त किसान मोर्चा ग्वालियर ने आह्वान किया है की तत्काल प्रभाव से अगर केंद्र सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।आज के इस प्रदर्शन में मध्य प्रदेश किसान सभा के राज्य महासचिव अखिलेश यादव,किसान मोर्चा के पी पी शर्मा अशोक पाठक, रणवीर सिंह यादव राय सिंह, रामकिशन सिंह कुशवाहा, जनपद सदस्य रसीद खान, मजदूर नेता भगवान दास सैनी, किसान नेता राजेंद्र सविता, आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें