Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

: खाम घाट आश्रम में हुआ 41 विप्र बटुकों का उपनयन संस्कार 

Aditi News Team

Fri, Jun 6, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  खाम घाट आश्रम में हुआ 41 विप्र बटुकों का उपनयन संस्कार  विगत दिवस 5 जून गंगा दशहरा के पावन पर्व पर देव श्री संत रेवा आश्रम दक्षिण तट खाम घाट में महिला सर्व ब्राम्हण समाज सभा करेली द्वारा सर्व प्रथम माँ नर्मदा की पूजन अर्चन कर यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन अध्यक्ष भारती/मधुसूदन पालीवाल के सौजन्य से करवाया गया इस आयोजन में सर्व प्रथम करेली एवं आसपास के क्षेत्र के 41विप्र बटुकों का उपनयन संस्कार विधि विधान से किया गया तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम में दंडी स्वामी कृष्णानंद जी सरस्वती बनारस डॉक्टर अनिल त्रिपाठी बड़े भैया आध्यात्मिक संत घनश्याम धाम दद्दा जी दरबार महंत जगदीश मंदिर गाडरवारा केशव गिरी महाराज सागर का समागम हुआ विप्र महिलाओं,पुरूषों ने एवं दद्दा शिष्य मंडल के गणमान्य सदस्यों ने संतो का फूल माला से स्वागत अभिनंदन कर चरण पादुका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही नरसिंहपुर गाडरवारा बरमान तेन्दूखेड़ा एवं ग्रामीण क्षेत्र से पधारे विप्र महिलाओं पुरूषों ने संतो का आशीर्वाद प्राप्त किया इसी अवसर पर सर्व ब्राम्हण समाज सभा नरसिंहपुर के जिला अध्यक्ष पं.नारायण प्रसाद दुबे करेली सर्व ब्राम्हण समाज सभा के अध्यक्ष पं.जगदीश मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष पं. देवेंद्र पाठक ने यज्ञोपवित संस्कार के महत्व को समझाते हुये जिले में ऐसे आयोजन हमेशा करते रहने की अपील की सभी संतो ने ज्ञानवर्धक उपदेश देते हुये यज्ञोपवित संस्कार क्यों आवश्यक है लोगों को जानकरी दी एवं अपन आशीर्वाद वचनों से सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम के अंत में भारती/मधुसूदन पालीवाल ने आयोजन में पधारें सभी महिला पुरूषों का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया कार्यक्रम का मंच संचालन आशीष दुबे द्वारा किया गया इसआयोजन विप्र समाज सभा के महिला पुरूषों परशुराम सेना के नवयुवकों परशुराम वाहिनी की नवयुवतियों (बालिकाओं)एवं दद्दा शिष्य मंडल के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही सभी भक्तजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया गया विश्व पर्यावरण पर फलदार पौधे का भी रोपण किया गया l मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि ,प्रदेश प्रेस संयोजक जी सी सी आई भागीरथवतिवारी गीत गोविंद पटेल आदि उपस्थित रहे l

Tags :

जरूरी खबरें