Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: स्व. सुभाष राय की जन्मतिथि पर कल होगे विभिन्न सेवा कार्य

Aditi News Team

Tue, Aug 12, 2025
स्वर्गीय सुभाष राय की जन्मतिथि पर होगे विभिन्न सेवा कार्य। गाडरवारा। धार्मिक एवं समाज की सेवा में सदैव समर्पित रहने वाले सुभाष राय जिन्होंने अपने अल्प जीवनकाल में अनेक उपलब्धियां हासिल करते हुए निस्वार्थ भावना से कार्य किए। जिनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। आज भी उनके जाने के बाद भी उसके बताए पदचिन्हों पर मित्र मंडल चलकर उनके सेवा कार्य करते आ रहा है। इसी तारतम्य में स्वर्गीय सुभाष राय की जन्मतिथि के अवसर पर जनहित में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें सर्वप्रथम प्रात 9 बजे से तालाब परिसर में पौधारोपण किया जाएगा। शासकीय सिविल अस्पताल परिसर में दोपहर 11 बजे से मानव सेवा संघ के माध्यम से खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा साथ है श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के प्रायोजन में दोपहर 11.30 बजे श्रद्धांजलि सभा एवं शासकीय सिविल अस्पताल को सैकड़ों इंजेक्शन एवं दवाइयां औषधि सेवा के माध्यम से अस्पताल अधीक्षक को भेंट की जाएगी। एवं रात्रि 8 बजे रेलवे स्टेशन परिसर में विशाल राम रोटी समिति के माध्यम से भोज प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष भैया मित्र मंडल ने आत्मीय स्नेहीजनो से समयानुसार उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें