Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का राज्यपाल मंगूभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरसिंहपुर हैलीपेड पर किया आत्मीय स्वागत

Aditi News Team

Mon, May 26, 2025
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का राज्यपाल मंगूभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरसिंहपुर हैलीपेड पर किया आत्मीय स्वागत नरसिंहपुर। उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ "कृषि- उद्योग समागम 2025" के कार्यक्रम में शामिल होने नरसिंहपुर पहुंचे। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ का कृषि विज्ञान केन्द्र के समीप नरसिंहपुर हैलीपेड पहुंचने पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। उप राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ भी थी।   उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ का पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण व प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

Tags :

जरूरी खबरें