Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: गाडरवारा,शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण एवं पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान 

Aditi News Team

Wed, Jul 24, 2024
शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण एवं पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान  गाडरवारा । शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण एवं पानी की निकासी न होने के संबंध में चीचली जनपद की ग्राम पंचायत उकासघाट भमका के लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी गाडरवारा को आवेदन सौपा है रोड पर पानी भराव के कारण ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है ग्राम पंचायत उकासघाट के ग्राम भमका को जाने वाला रास्ता जोकि गाडरवारा बारहा मेन रोड गलगला चौक से होकर भमका की ओर जाता है जिस पर पानी भराव के कारण समस्या हो रही है जिज्जन जाटव व शंकर जाटव के घर के पास आंगन शौचालय तक रोड पर कमर तक पानी भर जाता है घर पर छोटे बच्चे है।पानी भराव के कारण दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है स्कूल जाते समय स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ताहै इस रोड से ट्रैक्टर वाहन तक नही निकल पा रहे है जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा हैं जिज्जन जाटव के घर से गलगला चौक तक पूर्व में यहा से दोनो तरफ नली बनी हुई थी जिससे बरसात के पानी की निकाशी होती थी परंतु काशीराम पिता घासीराम जाटव एव दशरथ पिता हल्केप्रसाद जाटव के द्वारा नाली को बंद कर मिट्टी की पार बना दी गई है एवं उस जगह किसानी की जा रही है । जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है यहां से दो-तीन गांव का कृषि कार्य एवं गांव का आने-जाने का मेन रास्ता है। इस रोड पर पानी भराव के कारण लोगों को आने जाने में बड़ी समस्या हो रही है ।

Tags :

जरूरी खबरें