: किसानों द्वारा गांव गांव आयोजित की जा रही है श्रद्धांजलि सभाएं स्वर्गीय एकम सिंह पटेल के लिए आयोजित की जा रही है सभाएं
किसानों द्वारा गांव गांव आयोजित की जा रही है श्रद्धांजलि सभाएं
स्वर्गीय एकम सिंह पटेल के लिए आयोजित की जा रही है सभाएं
किसान, मजदूर, गांव ,गरीब की आवाज बुलंद करने वाले स्वर्गीय किसान नेता एकम सिंह पटेल की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह जन मानस के लिए कितने अहम थे उनकी श्रद्धांजलि सभाएं प्रत्येक गांव के किसानों एवं संगठन के पदाधिकारी द्वारा आयोजित की जा रही है ।
इसी क्रम में आज गाडरवारा क्षेत्र के सलैया, करहैया एवं सडूमर गांव में किसानों एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के के पदाधिकारी द्वारा श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया।
ग्राम सलैया में संगठन के संभाग अध्यक्ष देवेंद्र पटेल , राव राजेंद्र प्रताप सिंह बंटी भैया एवं ग्राम के वरिष्ठ राव हेमंत जी कौरव ने पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया उन्होंने किसान गरीब मजदूर के दर्द को समझते हुए अपने जीवन को इस संघर्ष में उतार दिया किसानों को प्रेरित और उनके हक की लड़ाई के लिए सभाएं कर संगठित किया किसानों के अधिकारों को दिलाने के लिए उन्होंने बड़े-बड़े आंदोलन किये जिसमें विशाल ट्रैक्टर रैली मोटरसाइकिल क्रांति यात्रा ककराघाट से 8 से 10000 किसानों के साथ भोपाल पैदल मार्च आदि ।उनके अदम्य साहस की बदौलत उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी संघर्ष कर आगे बढ़ते रहे इसके पूर्व ग्राम बिजोरा में आयोजित सभा में संगठन के जिला उपाध्यक्ष यशवंत पटेल ,बसंत खेरोनिया मीडिया प्रभारी सतीश पटेल नेअपने विचार रखते हुए बताया एकम सिंह पटेल ने अपनी शुरुआती शिक्षा दीक्षा के साथ शिक्षक वर्ग 3 में उनका चयन हुआ इसके बाद वह अपने गृह ग्राम डोभी आए उन्होंने वहां पर तेजस्वी क्लब की स्थापना की जिसमें उन्होंने 25 से 30 गांव में नशा मुक्ति अभियान और साफ सफाई का अभियान चलाया जिसके चलते तेजस्वी क्लब जिले में चर्चित नाम हो गया इसके बाद उन्होंने गांव गरीब किसानों मजदूरों के दर्द को समझते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले काम किया संगठन जिला अध्यक्ष के दायित्व के बाद उन्होंने किसानों के लिए के बड़े-बड़े आंदोलन किये जिसका लाभ प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से किसानों को मिलता रहा है इसी क्रम में गायत्री परिवार के नेतृत्व में मां नर्मदा को स्वच्छ बनाने का अभियान चलाया गया अभियान के पश्चात समस्त गायत्री परिजनों ने व उपस्थित संगठन के पदाधिकारी ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर विचार रखते हुए कहा एकम भैया एक सोच है और उस सोच को आगे बढ़ना हमारी जिम्मेदारी है l
लोकप्रिय कथा व्यास श्री कृष्णकांत जी शास्त्री जी ने कहा ऐसे महापुरुष कम समय के लिए आते है और येतेहासिक कार्य कर बिदा होते है उनकी सोच को आँगे बढाना हम सब की जिम्मेदारी है l
इसी क्रम में राजेश खेरोनिया गिरधारी लाल पटेल, मुकेश कौरव ,रघुवर पटेल, शंकर पटेल आदि पदाधिकारी ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला इसके पूर्व मे श्रद्धांजलि सभा अनेक गांवों में आयोजित की गई जिनमें प्रमुखता से ग्राम भोर, खेरी, नौवरंगपुर,बंधा, इमलिया ,काचरकोना, इमलिया कढैली,ढिगसरा, बिछुआ, देवरी, ईश्वरपुर, खेरुआ, मदनपुर,बिलथारी, सिमरिया, बांसखेड़ा, बिजोरा, करहैया वारहा, झिरी, सलैया,करहैया, सडूमर, बरकुंडा ,गुटोरी ,भामा आदि गांव शामिल है किसानों के मसीहा किसान संघर्ष के पर्याय जन-जन के लोकप्रिय पटेल की श्रद्धांजलि सभाओं का दौर अनवरत जारी है इन सभाओं में पदाधिकारी के अलावा ग्राम के समस्त किसानो की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहती है।
श्रद्धांजलि सभाओ में किसानों एवं पदाधिकारी द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक गांव में वृक्षारोपण कर एकम भैया नामक विचार को जीवित रखा जाएगा गांव गांव स्वच्छता साफ सफाई नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा।
Tags :