Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: कुंडलपुर ग्राम में आयोजित की गई विनयांजलि सभा

Aditi News Team

Mon, Feb 19, 2024
कुंडलपुर ग्राम में आयोजित की गई विनयांजलि सभा कुंडलपुर दमोह। युवा शक्ति कुंडलपुर के द्वारा ग्राम कुंडलपुर में संत शिरोमणि विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समता पूर्वक समाधि होने पर विनयांजलि का कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन के परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भक्ति गीत की प्रस्तुति श्रीमती सुरभि जैन के द्वारा की गई ।आचार्य श्री के प्रति विनयांजलि व्यक्त करने वालों में दीपक उपाध्याय पटेरा ,कमलेश शर्मा ,दीपू ठाकुर, ब्रह्मचारिणी राजुल दीदी ,अनिल पुजारी कोमलचंद जैन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा भले ही गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर जी का जन्म कर्नाटक के सदलगा में हुआ हो लेकिन गुरुवर ने अपनी कर्मभूमि कुंडलपुर बुंदेलखंड को बनाया। आचार्य श्री ने अपनी तपोस्थली कुंडलपुर को बनाया। आचार्य श्री के कुंडलपुर और ग्राम वासियों पर अनंत उपकार हैं जिन्हें हम कभी भुला नहीं पाएंगे। गुरुदेव हमारे हृदय में सदा रहेंगे। हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ही सच्ची विनयांजलि अर्पित कर सकेंगे ।कार्यक्रम का संचालन अमित शास्त्री जी ने किया ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम वासियों के साथ सरपंच परसोत्तम पटेल पूर्व सरपंच पंचम ठाकुर ,उदय चंद जैन ,मोतीलाल जैन प्रबंधक ,दीपू ठाकुर, पंकज सैनी ,आशुतोष समदरिया ,राहुल रैकवार ,पवन, कमलेश रैकवार ,छोटू सेन, संजय बड़कुल ,हाई स्कूल एवं प्राथमिक स्कूल के प्राचार्य ,छात्र-छात्राएं, ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें