Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: ज्वेलर्स की दुकान से जेवर देखते समय सोने की चेन चुराकर फरार हुये युवक युवती गिरफ्तार, चुराई हुई सोने की चेन जप्त

Aditi News Team

Mon, Apr 7, 2025
ज्वेलर्स की दुकान से जेवर देखते समय सोने की चेन चुराकर फरार हुये युवक युवती गिरफ्तार, चुराई हुई सोने की चेन जप्त नाम पता गिरफ्तार आरोपी- (1) ज्योति कुलस्ते पिता कुंदन कुलस्ते उम्र 22 वर्ष निवासी शहपुरा राच्छू थाना शहपुरा जिला डिण्डोरी (2) गंगा सिंह धुर्वे पिता प्रमोद धुर्वे उम्र 22 वर्ष निवासी विक्रमपुर थाना शाहपुरा जिला डिण्डोरी   *जप्ती* - सोने की चैन वजनी 7 ग्राम 520 मिलीग्राम कीमती लगभग 76 हजार 523 रूपये,   थाना रांझी में दिनांक 5/4/25 को सचिन सोनी उम्र 37 वर्ष निवासी पुरानी वस्ती मस्ताना चौक थाना रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शारदा ज्वेलर्स के नाम से रांझी बाजार मेन रोड ज्लेलर्स की दुकान चलाता है दिनांक 05/04/2025 के दोपहर लगभग 03.30 बजे उसकी दुकान में एक लड़की और एक लड़का आये और लड़की उससे बोली कि एक सोने की चेन दिखाओ तो दुकान में काम करने वाला लड़का हर्ष बहरा ने सोने की लगभग 10 चेन दिखाई जिसमे से लड़की ने एक चेन उठाई और बोली कि इसी तरह की चेन थोड़ी वजन वाली दिखाओ, तो हर्ष बहरा वैसी डिजाइन वाली वजनी चेन ढूढने लगा उस तरह की चेन दुकान में नहीं थी , लड़की बोली कि हमको इसी डिजाइन की चाहिये थी कह कर चली गई जब उसने सभी चेन का वजन चेक किया तो 7 ग्राम 520 मिलीग्राम का अंतर आया तो सारी चेन को मिलाने पर एक च चेन कम थी उसे शक है कि दुकान में आई लड़की ने ही उसकी दुकान से सोने की चेन वजनी 7 ग्राम 520 मिलीग्राम कीमती करीबन 76523 रुपये की चोरी कर ले गयी है। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी रांझी श्री मानस द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये पतासाजी करने पर ज्ञात चिन्हित युवक युवती के सर्रा पीपीर स्थित एक घर मे में होने की जानकारी मिलने पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ चिन्हित युवक युवती मिले जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम ज्योति कुलस्ते उम्र 22 वर्ष निवासी शहपुरा राच्छू थाना शहपुरा जिला डिण्डोरी एवं गंगा सिंह धुर्वे पिता प्रमोद धुर्वे उम्र 22 वर्ष निवासी विक्रमपुर थाना शहपुरा जिला डिण्डोरी को बताये। सघन पूछताछ करने पर दोनो ने मिलकर ज्वेलर्स की दुकान से चोरी करना स्वीकार किया। दोनो की निशादेही पर चुराई हुई सोने की चेन जप्त करते हुये दोनों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी रांझी श्री मानस द्विवेदी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक लवकुश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम, प्रदीप तिवारी, आरक्षक मनीष पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें