Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: दुबे परिवार के बालक ने क्यों कि आत्महत्या करने की कोशिश , क्यों किया जा रहा है पूरे परिवार को प्रताड़ित, पुलिस पर उठ रहे सवाल

Aditi News Team

Fri, May 2, 2025
दुबे परिवार के बालक ने क्यों कि आत्महत्या करने की कोशिश , क्यों किया जा रहा है पूरे परिवार को प्रताड़ित  थाना कोतवाली पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल , एफआईआर दर्ज होने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई  नरसिंहपुर। जिला मुख्यालय नरसिंहपुर निवासी नितिन दुबे के परिवार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है । जिसमें आशीष कुमार दुबे कहा कि लगातार हमें विना वजह के परेशान किया जा रहा हैं । जिसकी वजह से दिन-रात हमें मानसिक प्रताड़ना हो रही है इसके चलते ही हमारे परिवार के सदस्य ने चूहा मार जैसी दवाई का सेवन कर ली क्योंकि हमें लगातार फर्जी केस में फसाने की धमकी मिल रही है। इसे लेकर आज दुबे परिवार द्वारा न्याय की गुहार के लिए आवेदन सौपा गया अगर हमें ऐसे ही मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा तो हो सकता है कि भविष्य में पूरा परिवार को कहीं आत्महत्या न करने पड़े क्योंकि मानसिक प्रताड़ना से आदमी का दिमागी संतुलन बिगड़ जाता है और उसमें सोचने समझने की क्षमता भी बहुत कम रहती है इस कारण पूरे परिवार द्वारा न्याय की गुहार लगाई है! वही जानकारी के अनुसार दो माह पूर्व में थाना कोतवाली नरसिहपुर में एफ आई दर्ज होने के बाद भी नही हुई कोई कार्रवाई । वही पुलिस की जांच के बाद ही पता लगेगा कि आखिर मामला क्या है! इसे लेकर देखो कब तक जांच होती है कहीं इस केस को लेकर पुलिस विभाग कब तक अपनी जांच पूरी करता है! यह तो आने वाला भविष्य बतायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें