: सिहोरा में योग दिवस कार्यक्रम सांदीपनि विद्यालय में आयोजित
Aditi News Team
Mon, Jun 23, 2025
सिहोरा में दिनांक 21 जून 2025 को 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम सांदीपनि विद्यालय सिहोरा में संतोष बरकड़े विधायक विधानसभा सिहोरा के मुख्य आतिथ्य,श्रीमती संध्या दिलीप दुबे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिहोरा, श्रीमती रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री अध्यक्ष जनपद पंचायत सिहोरा, श्रीमति रीता शुक्ला पार्षद वार्ड नंबर 5,श्री रूपेश सिंघाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा,श्री अरविंद धुर्वे सहायक संचालक शिक्षा विकासखंड सिहोरा के विशिष्ट आतिथ्य में प्रातः 6 बजे से 7.45 तक आयोजित किया गया।इस वर्ष की योगा थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य है। इस कार्यक्रम में हार्टफुल्नेस जबलपुर की टीम ने भी उपस्थित होकर सहभागिता की ।इस टीम में सिस्टर रंजना मुदरे हार्टफुल्नेस ट्रेनर, मेजर जनरल ए एन मुदरे हार्टफुल्नेस ट्रेनर, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. यतीन खेर.न्यूरोसर्जन, डॉ गायत्री खेर डेंटिस् सम्मिलित थे।श्री अनुपम सराफ जी युवा एवं प्रभावी व्यक्तित्व की पूर्ण उपस्थिति सराहनीय थी।इसके साथ साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सिहोरा ओझा जी और उनकी टीम की भी पूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी विचार मंच महिला शाखा सिहोरा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती एकता अश्विनी तिवारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक प्रकाश नायक, रामकुमार सेन,पटेल ,मिश्रा आदि उपस्थित रहे। प्राचार्य अशोक उपाध्याय ने विद्यालय में योग कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन किया ।एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम के अंतर्गत निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रीय प्रसारण के माध्यम से विद्यालय के बच्चों , शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं अतिथियों ने योग की गतिविधिओ को किया। विधायक बरकड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है हमें रोज योग करना चाहिए।योग से हम स्वस्थ रहते हैं, शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है । प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि योग एक ऐसी प्राचीन विधा है जिसका उद्भव हमारे देश से ही हुआ है इसलिए आज भारत विश्व में योग गुरु के नाम से जाना जाता है। हमें वर्तमान समय के वातावरण में बढ़ते हुए तनाव , विभिन्न रोगों में नियंत्रण हेतु योग और मेडिटेशन बहुत ही आवश्यक है इसे हमें जीवन की अभिन्न कड़ी मानकर चलने की जरूरत है ।हमारे विद्यालय में योग ,ध्यान की गतिविधियां श्रीमती सुधा उपाध्याय जो योग की ट्रेनर है के द्वारा बच्चों को कराई जाती हैं।इस कार्य में श्री अशोक राय खेल शिक्षक का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है। योगा कार्यक्रम में सन्तोष कुमार परोहा एन सी सी आफीसर और एन सी सी कैडेट्स की उपस्थिति विशेष प्रशंसनीय रही। रवि प्रकाश मिश्रा के प्रयास से योगा गतिविधिओ के बाद सभी बच्चों एवं उपस्थित जनों को भीगे हुए मूंग,चने, मूंगफली का रिफ्रेसमेंट दिया गया।आज के इस कार्यक्रम की समाप्ति के अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला शाखा सिहोरा के द्वारा इस मंच की प्रदेश महामंत्री श्रीमती एकता अश्विनी तिवारी के सौजन्य से विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों और सफाई कर्मियों का भी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान और हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में श्रीमती सविता पटेल,हरिराम राय,अशोक पटेल,प्रखर गुप्ता,निधि शुक्ला, सरस्वती सिंह राणा, धीरेन्द्र कुमार पाण्डे,रश्मि राय,अमित जैन,शर्मीला राय, अभिषेक प्यासी,रंजीत सिंह कोरी, रजनी कोरी अरविंद लोधी, अपूर्वा कूटार,प्रियंका श्रीवास,मनीषा खरे,संदीप तिवारी,परवेज खान,गौरव दाहिया,विवेक त्रिपाठी,प्रवीण पाण्डे, राजेन्द्र सिंह,प्रदीप द्विवेदी,पत्रकार श्री मनीष श्रीवास की उपस्थिति सराहनीय रही।
Tags :